देश की बात, आपके शहर से
Covid-19: पंजाब में कर्फ्यू का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 111 लोग हुए गिरफ्तार
देश 5 बार पढ़ी गई

Covid-19: पंजाब में कर्फ्यू का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 111 लोग हुए गिरफ्तार

प्रदेश सरकार ने सोमवार को पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया था.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रदेश सरकार ने सोमवार को पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया था. (प्रतीकात्मक फोटो)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Covid-19: पंजाब में कर्फ्यू का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 111 लोग हुए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस के कारण लागू कर्फ्यू का उल्लंघन करने के 232 मामले दर्ज किये और 111 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस के कारण लागू कर्फ्यू का उल्लंघन करने के 232 मामले दर्ज किये और 111 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने राज्य की जनता के घरों तक आवश्यक सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यापक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया. पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 38 प्राथमिकियां एसएएस नगर (मोहाली) में दर्ज की गयीं, वहीं अमृतसर (ग्रामीण) में 34 और तरण तारण तथा संगरूर में 30-30 मामले दर्ज किये गये.

उन्होंने कहा कि सर्वाधिक गिरफ्तारियां तरण तारण से हुईं और 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा कर्फ्यू को लेकर जारी विस्तृत दिशानिर्देशों के बाद डीजीपी ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक की जिसमें लोगों को दूध, खाद्य सामग्रियों, दवाओं जैसी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने की प्रणाली बनाने पर विचार-विमर्श किया गया.

94 हजार लोग लौटे हैं वापस
पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि प्रदेश में 94000 से अधिक NRI और विदेशी वापस लौटे हैं. उनमें से कई लोगों को ट्रैक किया गया है. इसके अलावा करीब तीस हजार लोगों को आइसोलेट किया गया है. वहीं अन्य लोगों का पता लगाने के लिए कोशिशे की जा रही है.सीएमओ से दिए गए ये निर्देश
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि पंजाब के जिला आयुक्तों को जहां तक संभव हो, फेरीवालों / वितरकों के माध्यम से किराने का सामान, दूध, फल और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि कर्फ्यू प्रबंधन प्रणाली के हिस्से के रूप में SDM या सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा हर सुबह घरों में दूध, ब्रेड, बिस्किट, अंडे पहुंचाने के लिए गाड़ी विक्रेताओं को नामित किया जाएगा.

राज्य में लगा है कर्फ्यू
बता दें कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब और चंडीगढ़ (Chandigarh) में कर्फ्यू लगा है. जिस कारण मंगलवार को आम लोगों को अपने घरों में बंद रहना पड़ा. इससे पहले पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया गया था. सोमवार को प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया.

लोगों से घरों पर रहने की अपील

एक अधिकारी के अनुसार, चंडीगढ़ और हरियाणा की सीमा पूरी तरह सील रखी गई. वहीं जालंधर के डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने आम लोगों से घर में रहने की अपील भी की. बता दें, अब तक पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 29 हो गई है. वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

केंद्र से मांगी गई मदद
पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिये केन्द्र सरकार से 150 करोड़ रुपये की सहायता राशि मांगी है. गौरतलब है कि पंजाब में विदेश से बड़ी तादाद में अनिवासी भारतीय लौटे हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है.

ये भी पढ़ें:


COVID19 : पंजाब में 29 मामले, कर्फ्यू के बीच घर तक जरूरी सामान पहुंचाएगी सरकार

पंजाब: कर्फ्यू में बाहर निकलने पर पुलिस ने दी सजा, सड़क पर लिटाकर कराई परेड

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए चंडीगढ़ (पंजाब) से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 1:44 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Marvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयरTechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 10 घंटे पहलेसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगीTechnologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 10 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 17 घंटे पहलेधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गईMadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 17 घंटे पहलेमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा कीMadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 17 घंटे पहलेमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 21 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 21 घंटे पहले
↑