मद्दा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटवाने हाईकोर्ट पहुंची इंदौर पुलिस
इंदौर(Indore)। इंदौरी दाऊद बने मद्दा को पुलिस कभी पकड़ नहीं पाई और हाईकोर्ट (High Court) से लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से जमानतें मिलती गई।
इंदौर(Indore)। इंदौरी दाऊद बने मद्दा को पुलिस कभी पकड़ नहीं पाई और हाईकोर्ट (High Court) से लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से जमानतें मिलती गई। पिछले दिनों भी हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय (home Ministry) के फर्जी दस्तावेज मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, जिसे हटवाने पुलिस अब हाईकोर्ट पहुंची है, जिस पर 9 फरवरी को सुनवाई होगी। दूसरी तरफ दीपक मद्दा की पत्नी ने पुलिस को एक आवेदन देकर रिश्तेदार द्वारा उक्त फर्जी दस्तावेज बनाने की बात कही है। पुलिस कमीश्नर हरिनारायणचारी मिश्र का कहना है कि हाईकोर्ट आदेश की जानकारी मिलने के बाद ही उसके खिलाफ कोर्ट में जवाब पेश करने का निर्णय ले लिया था।
तनी बार भी माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन चला उसमें हर बार चर्चित भूमाफिया दिलीप सिसौदिया उर्फ दीपक मद्दा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें कई बड़े भूमाफिया गिरफ्तार होकर जेल भी पहुंचे और कई महीनों बाद उन्हें जमानत का लाभ मिला। लेकिन मद्दा कभी भी पुलिस के हाथ नहीं आया और हर बार फरार होता रहा। 2009-10 के पहले अभियान में भी मद्दे ने गिरफ्तार हुए बिना लम्बी फरारी काटी और अभियान ठंडा पड़ने पर हाईकोर्ट से जमानत लेकर फिर गृह निर्माण संस्थाओं की जमीनों की हेरा-फेरी में जुट गया। उसके बाद जब कांग्रेस सरकार में भी कमलनाथ ने अभियान चलवाया उस वक्त भी मद्दे के खिलाफ एफआईआर हुई, लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी और फिर जमानत हासिल कर ली।
अभी 2021 में चले अभियान में तो मद्दा के खिलाफ आधा दर्जन एफआईआर अलग-अलग थानों में पुलिस-प्रशासन, सहकारिता विभाग ने दर्ज करवाई, लेकिन मद्दा परिवार सहित फिर फरारी पर चला गया और फिर गृह विभाग के फर्जी पत्र के आधार पर हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट से जमानतें हासिल कर शहर में नजर आने लगा। लेकिन पिछले दिनों गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजोरा के नाम से रासुका निरस्ती का फर्जी पत्र बनवाने का मामला जब उजागर हुआ तो फिर 8 दिसम्बर को मद्दे के खिलाफ खजराना थाने पर एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन इस बार भी मद्दा फरार होकर हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर रोक का आदेश अलग ले आया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं पड़ी। फिर पुलिस कमीश्नर ने इस मामले को ना सिर्फ दिखवाया, बल्कि अभी कोर्ट में जवाब भी प्रस्तुत किया, जिस पर मद्दे पर लगाई गई गिरफ्तारी की रोक और जमानत को निरस्त करने का अनुरोध किया गया। दूसरी तरफ मद्दा की पत्नी ने एक अलग से आवेदन पुलिस को सौंपा, जिसमें यह कहा गया कि गृह विभाग का फर्जी दस्तावेज उनके द्वारा नहीं बनाया गया, बल्कि एक रिश्तेदार ने दिया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 6 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले