शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 16 साल की मासूम के साथ पहले आरोपी ने नाबालिक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की फिर एक कमरे में ले जाकर उससे शादी रचा ली आरोपी इतना शातिर था कि उसने गले में मंगलसूत्र बांधकर उससे शादी का वादा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया आरोपी नाबालिग है और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था जिस पर शिकायत करने के बाद परदेशीपुरा थाने द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है
डीसीपी संपत उपाध्याय के अनुसार परदेशीपुरा इलाके में रहने वाला आरोपी लोकेश समीप की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिक के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की दोनों की दोस्ती होने के बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और घर पर लाकर पहले उससे शादी कर ली शादी करने के बाद पीड़िता के साथ आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और जब पीड़िता ने उसे शादी की बात परिवार वालों को बताने की बात कही तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी नाबालिक ने पूरी घटना क्रम अपने परिवार को बताई जिसके बाद परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जाकर आरोपी लोकेश के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
