16 सालों से फरार चल रहा है तीन स्थाई वारंट मामले में प्रॉपर्टी व्यवसाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी राजस्थान महाराष्ट्र में छुपकर फरारी काट रहा था पकड़े गए प्रॉपर्टी ब्रोकर्स पर चेक बाउंसिंग और अन्य कई धाराओं में प्रकरण दर्ज है।
दरअसल विजय नगर थाना पुलिस फरार चल रहा है आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्यवाही करती नजर आ रही है इसी के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रॉपर्टी व्यवसाई राजेश जोशी काफी लंबे समय से फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी सूचना पर से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पिछले 16 सालों से पुलिस की गिरफ्त से दूर था जो राजस्थान महाराष्ट्र में छुपकर फरारी काट रहा था आरोपियों पर तीन स्थाई वारंट जारी हुए थे इसमें चेक बाउंसिंग और अन्य कई गंभीर धाराओं में आरोपी पर प्रकरण दर्ज है
