देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

एटीएस-इंटेलिजेंस ने की सोनू मंसूरी से पूछताछ, वकील नूरजहां का फ्लैट सील

पुलिस ने सोनू मंसूरी की रूम पार्टनर, साथी वकील और फ्लैट मालिक से भी की पूछताछ, नूरजहां को मुलजिम बनाने की तैयारी।

Abhishek Raghuvanshi1 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पुलिस ने सोनू मंसूरी की रूम पार्टनर, साथी वकील और फ्लैट मालिक से भी की पूछताछ, नूरजहां को मुलजिम बनाने की तैयारी। प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की एजेंट सोनू मंसूरी से मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) आसूचना (इंटेलिजेंस) ने पूछताछ की। सोनू बार-बार बयान बदल रही है। रुपयों के संबंध में भी गुमराह कर रही है। जांच एजेंसियों ने उसकी रूम पार्टनर वर्षा, फ्लैट मालिक मो. रियाज सहित तरुण और मुकुंद से पूछताछ की।
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक, सोनू पुत्री सुपुड़ू दो महीने से खजराना में रह रही थी। पुलिस ने मंगलवार को रूम पार्टनर वर्षा को बुलाया और उसकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। रूम देने वाले मो. रियाज को भी थाने बुलाया गया। हालांकि, दोनों ने ही पीएफआइ और कानून विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद टीम वकील नूरजहां के फ्लैट आनंद अपार्टमेंट (अनूप नगर) पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। पुलिस ने नूरजहां को पेश होने के लिए फ्लैट पर नोटिस चस्पा कर दिया है। उसके विरुद्ध मिले सुबूत और कथनों के आधार पर मुलजिम बनाने की तैयारी हो गई है।

बार-बार बयान बदल रही सोनू, इंटेलिजेंस ने भोपाल भेजी रिपोर्ट
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, सोनू बार-बार बयान बदल रही है। उसने कहा था कि जो रुपये जेब से मिले वह वकील नूरजहां के हैं। नूरजहां ने उससे कहा था कि मेरा एक ग्राहक 32 नंबर कोर्ट के पीछे रुपये लेकर खड़ा है। तुम उससे रुपये लो और जितनी जल्दी हो निकल जाओ। नूरजहां ने उसे अस्पताल में बुलाया था जहां उसके बेटे का उपचार चल रहा था। मंगलवार को इंटेलिजेंस ने पूछा तो कहा कि रुपये एक ग्राहक के थे और वह चेक बाउंस का केस लगाने के लिए देकर गया था। एटीएस और इंटेलिजेंस रुपये देने वाले व्यक्ति की जानकारी निकालने के लिए सोनू के मोबाइल की काल डिटेल की जांच कर रही है। वकील नूरजहां के नंबरों की भी काल डिटेल निकाली गई है। एमजी रोड टीआइ संतोषसिंह यादव के मुताबिक, सोनू बुधवार तक रिमांड पर है। उसका दोबारा रिमांड मांगा जाएगा।

निष्पक्ष जांच हो, दोषी पर कार्रवाई हो : भाई
खरगोन। पीएफआइ के लिए वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार सोनू मंसूरी के स्वजन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सोनू मंसूरी का परिवार कसरावद के समीप गांव बोरावां में निवास करता है। सात भाई-बहनों में सोनू सबसे छोटी है। पांच बहनों और भाई की शादी हो चुकी है। सोनू के भाई इकबाल मंसूरी मिर्च का व्यापार करते हैं। भाई इकबाल मंसूरी ने बताया कि सोनू को लेकर हमें भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली। वह इंदौर में रहकर वकालत की प्रैक्टिस कर रही थी। पीएफआइ को लेकर हमें कोई जानकारी नहीं है। हमारा परिवार कभी भी किसी भी गैरकानूनी या आपराधिक गतिविधि से नहीं जुड़ा है। हमारी यही मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो दोषी हो उस पर कार्रवाई हो

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 2 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 2 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 3 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 3 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 13 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 13 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 15 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 16 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 16 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 16 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 22 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 22 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 22 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 22 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 22 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 22 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 22 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहले
↑