देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

अंगदान के क्षेत्र तेजी से बढ़ते हुए शहर इंदौर में एक बार पुनः अंगदान हो रहा है…

एक बार पुनः सोमवार 30/ 01/2023 को करीब सुबह 6:00 बजे के करीब अंगदान के लिए एक साथ विशेष जुपिटर हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल,बॉम्बे हॉस्पिटल और इंदौर एयरपोर्ट ( हॉस्पिटल पूना के लिए) के लिए 48वां ग्रीन काॅरिडोर बनने की संभावना है ।

Abhishek Raghuvanshi30 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एक बार पुनः सोमवार 30/ 01/2023 को करीब सुबह 6:00 बजे के करीब अंगदान के लिए एक साथ विशेष जुपिटर हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल,बॉम्बे हॉस्पिटल और इंदौर एयरपोर्ट ( हॉस्पिटल पूना के लिए) के लिए 48वां ग्रीन काॅरिडोर बनने की संभावना है । जिसकी समय की अधिकृत सूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी! पुणे जाने वाले ह्रदय के लिए चार्टर एयरक्राफ्ट रात को ही इंदौर पहुंचने वाला है!

उल्लेखनीय है कि इंदौर संभाग आयुक्त एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा एवं मेडिकल कॉलेज डीन एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के सचिव डॉ संजय दीक्षित की अगुवाई में अंगदान के कार्य में विशेष तेजी आई है इस वर्ष के प्रथम माह जनवरी का यह तीसरा ग्रीन कॉरिडोर का अवसर है! इस माह में इसके पूर्व श्रीमती विनीता जी खजांची एवं श्री चंद्र भूषण सिंह के अंगदान हो चुके हैं! इस माह में अभी तक 70 आंख दान (140 कार्निया) 10 त्वचा और 3 देहदान इंदौर में हो चुके हैं!

उज्जैन शुभम पैलेस निवासी आलू प्याज व्यवसायी श्री प्रदीप आसवानी 34वर्ष को शुक्रवार दिनांक 20 जनवरी के मध्य रात सड़क दुर्घटना के उपरांत उपचार हेतु उज्जैन संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था परंतु जटिल स्थिति को देखते हुए मुस्कान ग्रुप की सहायता से रात को ही पेशेंट को इंदौर जुपिटर विशेष हॉस्पिटल में स्थानांतरण कराया गया था।उपचार दौरान न्यूरोसर्जन डॉ वसंत डाक वाले एवं डायरेक्टर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सी एस पंडित एवं सीनियर इंटेंसिविस्ट डॉ भाविक शाह द्वारा परिवार को संभावित ब्रेन डेथ के लक्षण की जानकारी दी गई। हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर श्री संदीप आर्य एवं दीपा सिंह के द्वारा समन्वय सेवा प्रदान की गई!

मुस्कान ग्रुप के सेवादार एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के काउंसलर टीम द्वारा परिवार को अंगदान के लिए विनती की गई!

ईश्वर की अनंत कृपा, परिवार के मानव कल्याण के भाव एवं अंगदान की जागृति के चलते आसवानी परिवार से दिवंगत की माताजी श्रीमती कविता जी,बहन श्रीमती मनीषा रंगलानी एवं छोटे भाई श्री चिराग जी आसवानी द्वारा अंगदान हेतु स्वीकृति प्रदान की!

पारिवारिक स्वीकृति के उपरांत 4 डॉक्टरों के पैनल द्वारा प्रथम ब्रेन स्टेम डेथ परीक्षण 28 जनवरी को रात्रि 11:55 पर किया गया एवं विधान अनुसार द्वितीय ब्रेन स्टेम डेथ परीक्षण आज रविवार शाम 6:15 पर संपन्न हुआ!

अंगो का आवंटन वरीयता सूची के अनुसार लिवर विशेष जुपिटर हॉस्पिटल एक किडनी चोईथराम हॉस्पिटल,दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल,एवं ह्वदय हॉस्पिटल पुणे को उनके वरीयता क्रम के आधार पर किया गया है!

राष्ट्रीय अंग एवं टिशू प्रत्यारोपण संस्था के अधिनियम अनुसार अंगों के आवंटन का कार्य एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डिन डॉ संजय दीक्षित, नोडल ऑफिसर डॉ मनीष पुरोहित,श्री शुभम वर्मा एवं श्रीमती निधि शर्मा द्वारा रविवारीय अवकाश के उपरांत भी संजीदगी पूर्वक पूर्ण किया गया! इंदौर शहर के सांसद माननीय श्री शंकर जी लालवानी भी कार्य के दौरान सतत मॉनिटरिंग कर रहे है!

मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी,संदीपन आर्य,श्रीमती मोनीषा बगानी,राजेंद्र मखीजा, तरुण रोचवानी,लकी खत्री एवं लोकेश बगानी परिवार, चिकित्सा दल एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए थे!

संभाग आयुक्त श्री डॉ पवन शर्मा अध्यक्ष इंदौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन एवं सचिव डॉ संजय दीक्षित (डीन महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज) की अगुवाई में इन्दौर का नाम से एक बार फिर अंगदान का साक्षी बनने को है।

आसवानी परिवार की हार्ट, लिवर किडनी एवं नेत्रदान हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई थी! इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन द्वारा हार्ट लिए राष्ट्रीय स्तर पर नोटों (दिल्ली) और रोटो (मुंबई) की सहायता से अलर्ट जारी किया गया था!

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 7 घंटे पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 दिन पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 17 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 17 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 23 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 23 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 23 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 23 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 23 दिन पहले
↑