देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 17 बार पढ़ी गई

शेयर बाजार में फिर हाहाकार, सेंसेक्स 2700 अंक लुढ़का, निफ्टी 8000 से नीचे

नई दिल्ली. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स जहां 2700 अंक गिरकर खुला तो वहीं निफ्टी 8000 के नीचे आ गया है. कोरोना वायरस का डर निवेशकों पर हावी नजर आ रहा है.

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स जहां 2700 अंक गिरकर खुला तो वहीं निफ्टी 8000 के नीचे आ गया है. कोरोना वायरस का डर निवेशकों पर हावी नजर आ रहा है. अब बाजार में 1 महीने में दूसरी बार आज फिर 10 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया है. अब 45 मिनट बाद फिर से कारोबार शुरू होगा.

दुनियाभर के बाजारों में कमजोर कारोबार दिख रहा है. SGX NIFTY 1,044 अंक यानी 11.82 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,738.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

किन शेयरों में आ रही है मंदी और तेजी
शुरुआती कारोबार में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, BPCL, ONGC, मारूति सुजूकी, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, ग्रासिम, टाइटन कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस, IOC, वेदांता, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. वहीं दूसरी ओर यस बैंक में मजबूती के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है.

दुनियाभर के शेयर बाज़ारों का बुरा हाल 
SGX NIFTY 1,044 अंक यानी 11.82 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,738.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि निक्केई 94.52 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त साथ 16,647.35 के स्तर पर नजर आ रहा है. स्ट्रेट टाइम्स में भी 7.43 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है. वहीं ताइवान का बाजार 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ 8,949.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि हैंगसेंग 4.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 21,803.58 के स्तर पर नजर आ रहा है. वहीं, कोस्पी में 5.28 फीसदी की कमजोरी दिख रही है. शंघाई कम्पोजिट 2.458 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,678.25 के स्तर पर दिख रहा है.

शुक्रवार को दिखा था भारी उतार-चढ़ाव 
इसके पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी उतार-चढ़ाव के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक मजबूत हो गया था. इसी तरह, निफ्टी में भी करीब 100 अंकों की तेजी रही. लेकिन कारोबार के 20 मिनट के भीतर बाजार ने बढ़त भी गंवा दी और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करने लगे. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 5.75 फीसदी या 1627.73 अंक मजबूत होकर 29,915.96 के स्तर पर बंद हुआ.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
डिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 1 दिन पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 1 दिन पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 1 दिन पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहलेजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाईMadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 1 दिन पहले
↑