Delhi: शख्स ने मणिपुर की महिला को कहा Corona, पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्ली में एक महिला को एक शख्स ने कोरोना कह दिया तो उसने पुलिस में केस दर्ज करा दिया.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने की जद्दोजहद के बीच देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, उत्तरी दिल्ली में एक शख्स का मणिपुर की एक महिला से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.
विजयनगर थाने की पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है. बता दें कि इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण के खौप के चलते दिल्ली को लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बंद रहेंगे. इसका उद्देश्य संक्रमण को तीसरे स्टेज में जाने से रोकना है.
23 से 31 मार्च तक दिल्ली में लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच अब देश भर में राज्य सरकारें लॉकडाउन कर रही हैं. इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खतरे को बढ़ता देख 23 से 31 मार्च तक के लिए राजधानी को लॉकडाउन करने का आदेश दिया है. अब इस अवधि में अनिवार्य और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय बंद रखे जाएंगे.बॉडर सील
इसके साथ ही दिल्ली की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं, जिसके चलते कोई भी ट्रक, बस या अन्य वाहन राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेगा. केवल अनिवार्य और आपातकालीन वस्तुओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा. रेलवे और मेट्रो की सेवाएं भी इस दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगी. इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन के सभी कामों पर रोक लगा दी गई है. सभी मंदिर व मस्जिद श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे.
लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद्द
देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने भी बड़ा फैसला लिया है. देशभर में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया है. रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा. यात्री टिकट रद्द होने के बाद 21 जून तक रिफंड ले सकेंगे.
ये भी पढ़ें –
Coronavirus: शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को बंद करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
कोरोना को लेकर झारखंड में भी लॉकडाउन, 31 मार्च तक सभी सरकारी दफ्तर बंद
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 23, 2020, 9:40 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleProton Pass Black Friday ऑफ़र: 60% छूट पर पासवर्ड मैनेजर 42 मिनट पहले
Lifestyleफेलिसिटी क्लॉके का venison casserole: पतझड़ का परफेक्ट डिश 1 घंटा पहले
Businessअलास्का सीनेट केस कानूनी खारिज, DOJ अपील करेगा 2 घंटे पहले
BusinessVirgin Media O2: हजारों कर्मचारियों के लिए नौकरी कटौती की संभावना 2 घंटे पहले
SportsArsenal ने Anfield पर पहला लीग जीत 14 साल में, तीन पॉइंट आगे 3 घंटे पहले
Sportsअस्ट्राइप को इंग्लैंड लायंस से बाहर रखा, इबोला के कारण 3 घंटे पहले
Health & FitnessHappy Mums Foundation को £70,000 के अनुदान से इन-पर्सन समूहों की सुरक्षा मिली 4 घंटे पहले
Technologyजैपमॉर्गन और अमेज़न AI एजेंट्स पर संघर्ष कर रहे हैं 5 घंटे पहले
Sportsहाव्किन्स वेल्स के केंद्र जोड़ी में अग्रणी, विश्व कप लक्ष्य 20 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 21 घंटे पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 22 घंटे पहले
Technologyनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरता 23 घंटे पहले
LifestyleSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँ 1 दिन पहले
Lifestyleडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथ 1 दिन पहले
BusinessBinance ने 90% $6.3 बिलियन चोरी के नुकसान को कवर किया, निकासी शुरू 1 दिन पहले
Businessइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 1 दिन पहले
