देश की बात, आपके शहर से
Fight against COVID 19: मेट्रो और रेल के बाद दिल्‍ली में Uber कैब भी बंद
देश 11 बार पढ़ी गई

Fight against COVID 19: मेट्रो और रेल के बाद दिल्‍ली में Uber कैब भी बंद

दिल्ली में लॉकडाउन के कारण उबर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं.

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली में लॉकडाउन के कारण उबर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Fight against COVID 19: मेट्रो और रेल के बाद दिल्‍ली में Uber कैब भी बंद

देश की राजधानी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसे देखते हुए मेट्रो और रेल सेवाएं पहले ही बंद की जा चुकी हैं.

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसे देखते हुए मेट्रो और रेल सेवाएं पहले ही बंद की जा चुकी हैं. अब ऐप बेस्‍ट कैब कंपनी उबर ने भी शहर में अस्‍थाई तौर पर अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है.

कैब से प्रतिदिन हजारों की तादाद में लोग अपने गंतव्‍य तक जाते हैं. बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के तीसरे चरण में जाने से रोकने के लिए आवागमन के माध्‍यमों को बंद किया जा रहा है, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके. लॉकडाउन का उद्देश्‍य लोगों को एक-दूसरे के संपर्क में आने से रोकना है, ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके.

23 से 31 मार्च तक दिल्ली में लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच अब देश भर में राज्य सरकारें लॉकडाउन कर रही हैं. इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खतरे को बढ़ता देख 23 से 31 मार्च तक के लिए राजधानी को लॉकडाउन करने का आदेश दिया है. अब इस अवधि में अनिवार्य और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय बंद रखे जाएंगे.

बॉडर सील
इसके साथ ही दिल्ली की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं, जिसके चलते कोई भी ट्रक, बस या अन्य वाहन राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेगा. केवल अनिवार्य और आपातकालीन वस्तुओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा. रेलवे और मेट्रो की सेवाएं भी इस दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगी. इसके साथ ही कंस्ट्रक्‍शन के सभी कामों पर रोक लगा दी गई है. सभी मंदिर व मस्जिद श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे.

लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद्द
देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने भी बड़ा फैसला लिया है. देशभर में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया है. रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा. यात्री टिकट रद्द होने के बाद 21 जून तक रिफंड ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें – 

Coronavirus: शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को बंद करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

कोरोना को लेकर झारखंड में भी लॉकडाउन, 31 मार्च तक सभी सरकारी दफ्तर बंद

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 23, 2020, 9:20 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवालIndia News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 1 दिन पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 1 दिन पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 1 दिन पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 1 दिन पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहले
↑