नगर निगम की वादाखिलाफी के विरोध में आक्रोशित दुकानदार गुरूवार शाम सड़कों पर उतर आए। उन्होंने अरबिंदो चौराहे पर चक्काजाम कर दिया जिससे वाहन चालक परेशान होते रहे। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खत्म करवाया।
वीओ- दरअसल, प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के लिए गुमटियों को हटाया गया था। इस दौरान दुकानदारों से वादा किया गया था कि कार्यक्रम होने के बाद वे फिर से दुकानंे लगा सकेंगे लेकिन जैसे ही वे दुकान लगाने पहुंचे तो नगर निगम अब उन्हें दुकानें संचालित करने नहीं दे रहा जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पिछले एक माह से दुकान नहीं लगा पा रहे दुकानदारों ने गुरूवार शाम 4 बजे चक्काजाम कर दिया। वे सड़क पर बैठ गए जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी दल बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त करवाया।
