इंदौर जिले के गौतमपुरा में आरएसएस पदाधिकारियों की गाड़ी पर पथराव
विशेष समुदाय के लोगाें ने देर रात किया पथराव, गौतमपुरा थाने का घेराव, दो महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज।
विशेष समुदाय के लोगाें ने देर रात किया पथराव, गौतमपुरा थाने का घेराव, दो महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज।
इंदौर जिले के गौतमपुरा नगर के रलायता रोड चिन्नू भवन पर सोमवार रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए। इस मामले में संघ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत की। रात को भी हिंदू संगठन के लोगों ने देर रात तक थाने का घेराव किया और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने देर रात ही दो महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह हिंदू संगठन के लोग बड़ी संख्या में थाने पर जमा हुए और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उक्त क्षेत्र में घर खाली कराने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, संघ के अमन जायसवाल नौगामा खंजर से रात को बैठक लेकर गौतमपुरा लौट रहे थे। तभी रलायता रोड चिन्नू भवन क्षेत्र में उनकी गाड़ी पर पथराव हो गया। एमपी 09 सीपी 3220 वाहन पर 10-15 महिला पुरुषों के झुंड ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद संघ के लोगों ने थाने में सूचना दी और रात करीब एक बजे तक थाने पर डटे रहे। इस दौरान सभी थानों का पुलिस बल गौतमपुरा थाने में लगाया गया। एसडीओपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
सुबह से नगर बंद कराया
मंगलवार सुबह 7 बजे संघ के सभी पदाधिकारी थाने पहुंचे और सुबह से नगर बंद का आह्वान किया। इससे पूरे नगर का बाजार नहीं खुला। इसमें संघ के डा. ददरवाल, हरिराम सोलंकी, बाबूलाल व जबरेश्वर सेना के कार्यकर्ता करीब 11 बजे तक थाने पर जमा रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, हम यहीं बैठे रहेंगे। इसके बाद ग्रामीण एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने, एसडीओपी नीलम कन्नौज, एसडीएम रवि वर्मा एवं जिले के उच्च अधिकारियों से हिंदू संगठन के पदाधिकारी चर्चा करते रहे।
दो महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज
इस दौरान जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र चौधरी के आने के बाद प्रशासन से चर्चा की, जिसमें पुलिस ने उचित कार्रवाई करने की बात कही। टीआइ अरुण सोलंकी ने बताया कि पथराव के मामले में दो महिला और दो पुरुषों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच चल रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 11 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 11 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 11 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 11 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 14 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 16 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 16 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 18 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 18 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 19 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 20 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले