
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा चौराहे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में कैफे संचालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रशांत पिता विष्णु (39) का पलासिया क्षेत्र में कैफे है। रात में वह कैफे बंद कर घर जा रहा था। इसी बीच पाटनीपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से टक्कर मारने वाले वाहन चालक को तलाश रही है।
