
चाचा नेहरू अस्पताल के शौचालय में मिला बच्चा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, सीसीटीवी फुटेज से महिला की तलाश।
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के चाचा नेहरू अस्पताल के शौचालय में 7 जनवरी को नवजात बालक मिला था। मामले में पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नवजात बालक जीवित अवस्था में मिला था, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालक को छोड़कर जाने वाली महिला की तलाश की जा रही है।
