देश की बात, आपके शहर से
Indore26°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

रोजगार की तलाश में इंदौर आई युवती को बेच आई सहेलियां और मुंहबोला भाई

पुलिस ने युवती को बरामद कर आठ लोगों पर मानव तस्करी, दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं में दर्ज किया केस। गांव से रोजगार की तलाश में आई 22 वर्षीय युवती का मुंहबोले भाई और सहेलियों ने पौने दो लाख रुपये में सौदा कर दिया।

Abhishek Raghuvanshi17 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पुलिस ने युवती को बरामद कर आठ लोगों पर मानव तस्करी, दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं में दर्ज किया केस।
गांव से रोजगार की तलाश में आई 22 वर्षीय युवती का मुंहबोले भाई और सहेलियों ने पौने दो लाख रुपये में सौदा कर दिया। खरीदार कोर्ट मैरिज के दस्तावेज बना तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने गिरोह की सदस्य दो युवतियों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

डीसीपी जोन-4 आरके सिंह के मुताबिक, गुथरिया फलिया (धार) निवासी 22 वर्षीय युवती पिछले वर्ष अक्टूबर में काम की तलाश में इंदौर आई थी।नौवीं तक पढ़ी युवती अहीरखेड़ी में रहने वाली सहेली दीपा के पास रुककर मजदूरी करने लगी। कुछ दिनों बाद युवती ने मुंहबोले भाई बबलू को भी दीपा के घर बुला लिया। 6 अक्टूबर को बबलू, सहेली सलोनी युवती को घूमने का बोल कर रतलाम ले गए और एक अन्य युवती पूजा के घर रुके।

10 अक्टूबर को दलौदा पहुंचे और बबलू, पूजा, सलोनी, दो औरतें और एक पुरुष से मुलाकात हुई। सभी ने युवती को बलराम गुर्जर के सुपुर्द किया और कहा कि तुम्हारा एक लाख 80 हजार रुपये में सौदा हुआ है। 11 अक्टूबर को बलराम शाजापुर जिला कोर्ट ले गया और शादी के दस्तावेज तैयार करवा लिए। वह पत्नी बना कर घर ले आया और युवती से मर्जी के विरुद्ध संबंध बनाने लगा। तीन महीने तक युवती घर नहीं लौटी तो मां व जीजा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

छापा मारते ही भागा, सरपंच की मदद से मिली युवती
शिकायत के बाद द्वारकापुरी टीआइ अल्टा मेनिया उपाध्ये ने आरोपित बलराम की तलाश में बरनावदा में छापा मारा। आरोपित युवती को लेकर गांव में भाग गया। तराना टीआइ भीमसिंह की मदद से बलराम के स्वजन को हिरासत में लिया। दो दिन की मशक्कत के बाद बलराम ने सरपंच के माध्यम से युवती को थाने भेजा। पुलिस ने सुपुर्दीनामा तैयार कर कथन लिए तो उसने बेचने और दुष्कर्म की पुष्टि की। रविवार देर रात पुलिस ने बलराम, बबलू, पूजा, सलोनी, दीपा सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

लुटेरी दुल्हन गैंग से संबंध, साजिश फेल होने से बिगड़ा खेल
पुलिस अफसरों के मुताबिक, पूरा किस्सा धोखाधड़ी का है। जिस युवती का बलराम से सौदा हुआ वह खुद भी इसमें शामिल है। बबलू खुद युवती को बेचने का बोलकर रतलाम ले गया था। तय हुआ था कि बलराम से लाखों रुपये लेंगे और कुछ दिनों बाद वापस इंदौर ले आएंगे। साजिश के तहत युवती बलराम के साथ चली गई। बलराम ने शादी के दस्तावेज बनवा लिए। बबलू युवती को लेने गया लेकिन भेजने से मना कर दिया। इसी से साजिश फेल हुई और थाना में रिपोर्ट करनी पड़ी। जांच में शामिल अफसरों के मुताबिक, गिरोह में युवती का करीबी रिश्तेदार शामिल है, जिसने हिस्सा लिया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 2 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 2 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 3 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 3 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 13 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 15 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 16 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 16 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 16 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 22 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 22 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 22 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 22 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 22 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 22 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 22 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहले
↑