देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर से निकली बस 3 बार पलटी, 3 की मौत 47 घायल

खरगोन जिले के बड़वाह में यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें 12 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है। इनमें एक यात्री का हाथ धड़ से अलग हो गया है। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी।

Abhishek Raghuvanshi16 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

खरगोन जिले के बड़वाह में यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें 12 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है। इनमें एक यात्री का हाथ धड़ से अलग हो गया है। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। ओवरटेक करने के दौरान बस बेकाबू हो गई और तीन बार पलटी खाई।

हादसा बड़वाह से करीब 7 किलोमीटर दूर सुबह करीब साढ़े 11 बजे बागफल और मनिहार के बीच हुआ। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर शराब पिया हुआ था। बड़वाह की ओर जाते समय ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान एक कार को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई और पलट गई। 38 सीटर बस में 50 यात्री सवार थे। मरने वाले यात्रियों में दो पुरुष और एक महिला है। हादसे में देवास की रहने वाली निर्मला (45) पति राजेश मेहर और इंदौर के रहने वाले रवि (30) पिता राजाराम गाठिया और श्रवण पिता राधेश्याम की मौत हो गई।

रविवार और मकर सक्रांति होने के कारण स्टाफ कम, इलाज में आ रही परेशानी
घायलों को बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया है। रविवार को छुट्‌टी का दिन होने से यहां अस्पताल में स्टाफ की कमी है। घायलों का इलाज करने में परेशानी आ रही है। डॉक्टर, स्टाफ नर्स और ड्रेसर कंपाउंडर को अस्पताल में बुलाया गया है। स्वयंसेवकों की सूचना पर शहर के तीन अस्पतालों के डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का उपचार किया।

यात्री बोला- तीन बार पलटी खाकर झाड़ियों में घुसी बस
इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले असरद मंसूरी भी बस में थे। असरद बस से सनावद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस में भीड़ ज्यादा होने की वजह से वे बोनट पर बैठे थे। ड्राइवर बहुत स्पीड में बस चला रहा था। उसे कई बार धीमे चलाने के लिए कहा। बस दो बार सड़क से नीचे भी उतरी। इसके बाद ड्राइवर ने कार को ओवरटेक किया। इसमें बस का एक पहिया रोड से नीचे उतर गया। ड्राइवर ने बस को वापस रोड पर चढ़ाने की कोशिश, लेकिन वह नियंत्रण खो बैठा। बस वापस रोड पर नहीं चढ़ी। रफ्तार ज्यादा होने से बस तीन बार पलटी खाई और कांटों वाली झाड़ियों में घुस गई।

मृतकों को 4-4 लाख का मुआवजा
बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि बेहद दुखद घटना हुई। तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों को शासन के नियमानुसार 4 लाख का मुआवजा मिलेगा। हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। 4 दिन में 3 बस दुर्घटनाएं हुई हैं। जिले में अब ओवर स्पीडिंग करने वाले बस चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। इस संबंध में भी परमिट को लेकर इंदौर आरटीओ से चर्चा की जाएगी। स्कूल बसों में भी स्पीड गवर्नर लगें और उनका पालन हो। ऐसी कार्रवाई जिले में होगी।

शौर्य यात्रा छोड़ मदद करने पहुंचे स्वयंसेवक
बड़वाह में रविवार दोपहर एक बजे से विहिप-बजरंग दल की शौर्य यात्रा निकाली जानी थी। इसके लिए स्वयंसेवक मैदान में जुट रहे थे। जैसे ही उन्हें बस हादसे की सूचना मिली तो सभी यात्रा छोड़कर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों की मदद की। कुछ सवंयसेवक मौके पर भी पहुंचे। वे घायलों को अस्पताल ले गए। बस हादसे में जान गंवाने वाले युवक के छह साल के बेटे को सांत्वना दी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 20 घंटे पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले
↑