
वृद्धा से विवाद के बाद एक आरोपित को पकड़कर ले आई थी बाणगंगा पुलिस, उसे छुड़ाने आरोपित थाने पहुंचे और झूमाझटकी की।
इंदौर में वृद्धा की शिकायत पर समझाने गए पुलिसकर्मियों को लोगों ने घेर लिया। उनसे विवाद किया और दो आरोपितों को छुड़वा लिया। झूमाझपटी में एक महिला आरक्षक और नगर सुरक्षा समिति सदस्य घायल हो गई। पुलिस ने मामले में नौ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बाणगंगा टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक, 67 वर्षीय शारदा बाई ने शिकायत की थी कि उन्हें किराएदार घर में घुसने से रोकते हैं। पुलिसकर्मी समझाइश देने पहुंचे तो भीड़ ने घेर लिया। अभद्रता करने पर पुलिसकर्मी ममता बौरासी को हिरासत में लेकर थाने आ गए। थोड़ी देर बाद आरोपित मंजू बौरासी, नंदनी शिंदे, मोसिना, वसीम, अंकिता, रामनरेश, सलमान, लक्ष्मी आदि थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से हुज्जत कर ममता को छुड़वा लिया। विवाद के दौरान आरक्षक रुचि और नगर सुरक्षा समिति सदस्य भागवंती घायल हो गई। पुलिस ने मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
