इंदौर में लगातार बढ़ती ठंड के साथ चोरी की वारदातों में भी इजाफा होता नजर आ रहा है और इसी के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई चोरी की वारदात सामने आ रही है जिनमें से चन्दन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार के घर चोरी की घटना हुई जिसमे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
इंदौर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर में रहने वाली फरियादिया के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 12 हजार नगदी लेकर फरार हो गए जब परिवार घर आया तो सामान बिखरा हुआ नजर आया और उसी के बाद उन्होंने पूरे मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तत्परता से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 2 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है वही आरोपीयो अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
