JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है. उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि की. 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली. बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को दुखी कर गया है.
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है. उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि की. 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली. बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को दुखी कर गया है. उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था. लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.
गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ है. उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस में अस्पताल से रवाना हो गया है. आज दिनभर पार्थिव शरीर छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न (डीएलएफ) आवास पर दर्शन के लिए रखा जाएगा.
अस्पताल ने जारी बयान में क्या कहा?
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने ट्विटर पर अपने पिता की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा है कि पापा नहीं रहे. फोर्टिस अस्पताल ने जारी बयान में कहा है कि शरद यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था. उनमें कोई पल्स नहीं थी. प्रोटोकॉल के तहत उन्हें CPR दिया गया था. तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. रात 10.19 पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.
राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
इस समाजवाद नेता के जाने से राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि शरद यादव जी के जाने से दुख हुआ. एक लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने बतौर सांसद और मंत्री एक अलग पहचान बनाई. लोहिया के विचारों से वे काफी प्रेरित थे. मैं उनसे की हुई हर बातचीत को याद रखूंगा. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शोक जताया है. बिरला ने कहा कि शरद यादव विलक्षण प्रतिभा वाले महान समाजवादी नेता थे. उन्होंने वंचितों-शोषितों के दर्द को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया. उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है. परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं. कुछ कह पाने में असमर्थ हूं. माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई. दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है.
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी दुख जताया है. शुक्ला ने कहा- पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव जी के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और पीड़ा हुई. वे एक अच्छे राजनेता थे जो लोगों की नब्ज समझते थे. उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.
शरद यादव की राजनीति, निजी जीवन
इस महान नेता ने अपने कई दशक की राजनीति में काफी कुछ देखा है. बिहार में लालू राज के चश्मदीद रहे थे, जेडीयू को जमीन पर मजबूत किया था और कई अहम राजनीतिक घटनाओं में एक सक्रिय भूमिका निभाने वाले रहे. शरद यादव की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका जन्म 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक गांव में हुआ था.
शरद यादव पढ़ाई के समय से ही राजनीति में दिलचस्पी रही और 1971 में उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर सक्रिय युवा नेता के तौर पर शरद यादव ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया और MISA के तहत 1969-70, 1972 और 1975 में हिरासत में लिए गए. सक्रिय राजनीति में शरद यादव ने साल 1974 में कदम रखा था. वे पहली बार मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. वो जेपी आंदोलन का समय था और वह हल्दर किसान के रूप में जेपी द्वारा चुने गए पहले उम्मीदवार थे.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 10 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 10 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 10 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 10 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 13 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 15 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 15 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 17 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 17 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 18 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 19 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले