महिलाओं से तंत्र-मंत्र के बहाने नशीला पदार्थ देकर उनसे दुष्कर्म करने व उनकी अश्लील वीडियो बनाने के दोषी बाबा को 14 साल की सजा
हरियाणा। आजकल लोगों में अंधविश्वास इस कदर बढ़ गया है कि वो क्या कर रहे हैं उन्हें खुद ही नहीं मालूम होता।
हरियाणा। आजकल लोगों में अंधविश्वास इस कदर बढ़ गया है कि वो क्या कर रहे हैं उन्हें खुद ही नहीं मालूम होता। देश में कई बाबओं को ढोंग खुलने के बाद भी लोग अपनी समस्या का समाधान खोजने निकल पड़ते है, लेकिन हर बार की करह कुछ पाखंड़ी बाबा इसका गलत उपयोग कर अपना शिकार बना लेते हैं। इसी बीच महिलाओं से तंत्र-मंत्र के बहाने नशीला पदार्थ देकर उनसे दुष्कर्म करने व उनकी अश्लील वीडियो बनाने के दोषी जलेबी बाबा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज बलवंत सिंह की अदालत ने 14 साल की सजा सुनाई है।
सजा के साथ जुर्माना भी लगाया
दरअसल, जलेबी बाबा को अदालत ने दो महिलाओं से दुष्कर्म करने व पॉस्को एक्ट के एक मामले में दोषी मानते हुए उसे पॉस्को एक्ट में 14 साल, दुष्कर्म मामले में सात-सात साल व आईटी एक्ट में पांच साल की सजा सुनाई, वहीं उसे 35 हजार रुपये का जुर्माना किया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दो साल की अतिरिक्त सजा और भुगतनी होगी। इतना ही नहीं सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जुलाई 2018 में बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला से दुष्कर्म करता नजर आ रहा था।
वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा
वीडियो के वायरल होते ही टोहाना में विरोध के स्वर फैल गए और बाबा के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद टोहाना पुलिस ने 19 जुलाई 2018 को टोहाना शहर थाने के तत्कालीन प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर बाबा अमर पुरी उर्फ बिल्लूराम उर्फ जलेबी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट सहित अनेक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से अफीम, पिस्तौल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। इसके साथ ही पुलिस ने 100 के करीब महिलाओं के साथ बाबा द्वारा संबंध बनाने की वीडियो भी बरामद भी किया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 घंटा पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 13 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 13 घंटे पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 15 घंटे पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 16 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 16 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 18 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 18 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 20 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 20 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 22 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले