देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

दामाद के प्यार में डूबी सास ससुर को शराब पिलाकर जंवाई प्रेमिका को लेकर हुआ फरार, FIR दर्ज

Sirohi (Rajasthan) : ये सास और दामाद की मोहब्बत की अजब प्रेम कहानी है। करीब 40 साल की सास को 27 साल के दामाद से इतनी मोहब्बत हो गई कि वो उसके साथ भाग गई।

Abhishek Raghuvanshi2 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Sirohi (Rajasthan) : ये सास और दामाद की मोहब्बत की अजब प्रेम कहानी है। करीब 40 साल की सास को 27 साल के दामाद से इतनी मोहब्बत हो गई कि वो उसके साथ भाग गई। प्रेमिका सास को लेकर भागे दामाद ने पहले अपने ससुर के साथ शराब पार्टी की, उसे नशे में घुत्त किया, फिर अपने मकसद को अंजाम दिया। मामला सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके का है। ससुर को जब होश आया तो पत्नी और दामाद की हरकत देखकर फिर बेसुध हो गया। बाद में उसने पुलिस शिकायत की है। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार हुए प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी।

प्यार अंधा होता है, यह तो सुना था, पर इतना अँधा होता है कि वह उम्र और रिश्ते को भी नहीं देखे तो आश्चर्य होता है। राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर उपखंड के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में एक सास को अपने दामाद से प्यार हो गया। मौका मिलते ही रविवार को यह अनोखा प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। ससुर को जब इस बात का पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और वह पुलिस के पास पहुंचा। ससुर रमेश ने रविवार को अपने दामाद नारायण जोगी के खिलाफ रविवार को अनादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

नशे में धुत्त ससुर के साथ धोखा

पुलिस को की गई रिपोर्ट में रमेश ने बताया कि उसकी लड़की किसना की शादी मामावाली निवासी नारायण जोगी के साथ हुई। शादी के बाद उसकी बेटी और दामाद घर आते जाते रहते थे। 30 दिसंबर को दामाद अपने ससुराल आया था। उस दौरान उसने दामाद नारायण के साथ शराब पार्टी की। उसी शराब पार्टी का फायदा उठाकर दामाद अपनी सास को ही लेकर फरार हो गया।

नींद खुली तो पता चला

रमेश शाम 4 बजे जब नींद से जागा तो उसने देखा तो कि उसकी पत्नी और दामाद नारायण घर से गायब थे। रमेश ने पत्नी की तलाश की! लेकिन, वह भी नहीं मिली। उसके बाद रमेश ने खोजबीन की तो पता चला उसकी पत्नी को उसका दामाद नारायण भगाकर लेकर गया। रमेश की बेटी मामावली अपने ससुराल में थी। उसके बाद ससुर को पूरे घटनाक्रम का पता चला। इस पर वह पुलिस के पास पहुंचा और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट की।

अपनी एक बेटी को भी ले गया

अनादरा थानाप्रभारी बलभद्र सिंह ने बताया कि दामाद द्वारा सास को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दामाद के साथ फरार हुई सास की तीन बेटी और एक बेटा है। चारों बच्चे शादीशुदा हैं। प्रेमी दामाद के भी तीन बच्चे हैं। दामाद अपनी सास के साथ ही अपनी एक बच्ची को भी ले गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Anthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 10 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 21 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 22 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 22 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 22 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 22 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 22 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 22 घंटे पहले
↑