पिछले दिनों चंदननगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनका रिमांड लेने के बाद और भी खुलासे हुए हैं आरोपियों द्वारा मोबाइल लूट की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों का रिमांड लिया था पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराध है फिलहाल पुलिस ने लुटे गए मोबाइल भी बरामद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
