इंदौर पुलिस द्वारा मूक बधिर व्यक्तियो की किसी समस्या/आपातकाल मे सहायता करने के लिए, किया गया हेल्पलाइन का शुभारंभ ।
▪️ उक्त मूक बधिर हेल्पलाइन नंबर 75876-32133 पर मैसेज या वीडियो कॉल कर किसी भी समय बता सकते हैं अपनी समस्या।
▪️ उक्त मूक बधिर हेल्पलाइन नंबर 75876-32133 पर मैसेज या वीडियो कॉल कर किसी भी समय बता सकते हैं अपनी समस्या।
▪️पुलिसकर्मियों एवं विशेषज्ञों की टीम साईन लैग्वैज के माध्यम से पीड़ित की समस्या का समाधान करने का करेगी प्रयास
इन्दौर दिनांक 26 दिसंबर 2022 – इंदौर पुलिस द्वारा जनता की सुविधा एवं उनकी समस्याओ के समाधान करने तथा आमजनों की सहायता के लिए कई हेल्पलाईन को संचालित किया जा रहा है, जिससे वह अपनी समस्याओ को पुलिस तक आसानी से पहुचा सकते हैं।
इंदौर पुलिस द्वारा आनंद सर्विस सोसायटी के साथ मिलकर देश का प्रथम मूक बधिर की सहायता के लिए मूक बधिर पुलिस सहायता केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसी कडी में इदौर पुलिस द्वारा इसका विस्तार करते हुए एक नई अभिनव पहल की जा रही है, जिसके तहत पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन मे इंदौर पुलिस द्वारा यंग इंडियंस इंदौर संस्था के साथ मिलकर एक मूक बधिर हेल्पलाईन की शुरुआत पुलिस नियंत्रण कक्ष पलासिया इंदौर पर की गई है, जिसका हेल्पलाईन न 75876-32133 है। इस हेल्पलाईन के माध्यम से मूक बधिर दिव्यांग व्यक्ति को किसी भी प्रकार की ऐसी समस्या जिसमें उसे पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो वह पुलिस को मैसेज या वीडियो कॉल के माध्यम से सूचना दे सकेगे।
उक्त हेल्पलाइन के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति मे अति. पुलिस आयुक्त इंदौर (अपराध/मुख्या.) श्री राजेश हिगंणकर, अति. पुलिस आयुक्त इंदौर (का./ व्य.) श्री मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त (आसूचना/सुरक्षा) श्री रजत सकलेचा, पुलिस उपायुक्त जोन-1 इंदौर श्री अमित तोलानी, पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आर. के. सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस उपायुक्त श्री रूपेश द्विवेदी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, आंनद सोसायटी संस्था के श्री आनंद पुरोहित सहित यंग इंडियंस इंदौर एवं आंनद सोसायटी संस्था के सदस्यगण व बालक/बालिका उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा द्वारा उक्त हेल्पलाईन नंबर 75876-32133 जारी करते हुए बताया कि यह हेल्पलाईन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिस पर साइन लैग्वेज प्रशिक्षित पुलिसकर्मी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहेगें।
साइन लैग्वेंज समझने के लिए यंग इंडियंस इंदौर संस्था और इंदौर बाइलिंगुअल अकेडमी के विशेषज्ञों के द्वारा पुलिसकर्मियों को साइन लैग्वेज का प्रशिक्षण दिया गया हैं,। आरम्भ मे इनके वॉलण्टीयर्स भी पुलिस के साथ मिलकर कार्य करेंगे । जिससे की पुलिस कर्मी मूक बधिर व्यक्तियो की बातो को समझ सके व उनका समस्याओं को समझकर उसके समाधान के लिए संबधित थानो के माध्यम से समस्या का समाधान किया जा सके। इस हेल्पलाईन के माध्यम से मूक बधिर बच्चे/व्यक्ति मैसेज या विडियो कॉल के माध्यम से किसी समस्या/आपातकाल (जिसमें पुलिस सहायता की आवश्यकता हो) के दौरान अपनी समस्या/ परेशानी को बता सकता है। जिस पर उपस्थित पुलिसकर्मी/विशेषज्ञ के द्वारा उस व्यक्ति की बातो को साइन लैग्वेज के माध्यम से समझकर, उसके निराकरण के लिए तत्काल संबंधित पुलिस थाने की मदद से समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।
इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा इंदौर पुलिस एवं आंनद सोसायटी संस्था के अथक प्रयासों से अपने घर पहुची गीता (पाकिस्तान से आई मूकबधिर युवती) से साइन लैंग्वेज के द्वारा विडियो कॉल से बात की गई। जिस पर गीता द्वारा उसके घर को ढूंढ कर माता पिता के पास पहुंचाने में किए गए इंदौर पुलिस के प्रयासों की सराहना कर सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम मे उपस्थित हुए यंग इंडियंस इंदौर एवं आनंद सोसायटी के सदस्यों एवं उपस्थित बालक/बालिकाओं द्वारा मूक बधिरो को सहायता के लिए जारी की गई हेल्पलाईन के लिए धन्यवाद देते हुए साईन लैग्वैज के माध्यम से खुशी जाहिर सभी का आभार व्यक्त किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले