दिल्ली एयरपोर्ट से तीन करोड़ रुपये का सोना जब्त, ‘बॉडी शेपर्स’ के अंदर छुपाकर ले जा रहे थे तीन यात्री
नई दिल्ली : सीमा शुल्क विभाग के अफसरों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.95 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है, जिसे तीन यात्रियों द्वारा वस्त्रों की तरह शरीर पर धारण किए जाने वाले ‘बॉडी शेपर्स' के अंदर छिपाकर ले जाया जा रहा था.
नई दिल्ली :
सीमा शुल्क विभाग के अफसरों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.95 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है, जिसे तीन यात्रियों द्वारा वस्त्रों की तरह शरीर पर धारण किए जाने वाले ‘बॉडी शेपर्स’ के अंदर छिपाकर ले जाया जा रहा था. एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. आरोपियों को 28 अक्टूबर को शारजाह से यहां पहुंचने पर अधिकारियों ने रोका था. तलाशी के दौरान यात्रियों और उनके सामान की विस्तृत जांच के परिणामस्वरूप रासायनिक पेस्ट युक्त सात आयताकार आकार के पाउच बरामद हुए. इनका कुल वजन 7.76 किलोग्राम था और यह सोना प्रतीत हो रहा था जिसे बॉडी शेपर्स बेल्ट में छिपाकर रखा गया था.
सीमाशुल्क विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस पेस्ट से 6.67 किलोग्राम सोना निकाला गया जिसकी कुल कीमत करीब 2.95 करोड़ रुपये थी. इसमें कहा गया कि सोने को जब्त कर यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले