देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

दिल्ली को 2024 तक कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य MCD ने नई लैंडफिल साइट्स से जुड़ी खबरों को बताया भ्रामक

दिल्ली नगर निगम के इसी साल चुनाव होने हैं. एमसीडी चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले दिल्ली में चुनावी हलचल बढ़ती जा रही है.

Abhishek Raghuvanshi29 अक्टूबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली नगर निगम के इसी साल चुनाव होने हैं. एमसीडी चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले दिल्ली में चुनावी हलचल बढ़ती जा रही है. दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और एमसीडी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में लैंडफिल को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.

बीजेपी की सत्ता वाले नगर निगम का कहना है कि तीनों लैंडफिल साइट्स पर जमा लेगेसी कचरे (पुराने कचरे) के निपटान के लिए 44 ट्रॉमल मशीन स्थापित की गई हैं जिनकी कुल क्षमता प्रतिदिन लगभग 20,000 से 22,000 मीट्रिक टन कचरा हटाने की है.

दिल्ली नगर निगम ने अब तक 77 लाख मीट्रिक टन लेगेसी कचरे के निस्तारण का दावा किया है. एमसीडी का दावा है कि ओखला लैंडफिल साइट पर कचरे के ढेर की ऊंचाई 15 मीटर तक कम कर दी गई है. भलस्वा लैंडफिल साइट पर 11 मीटर ऊंचे एक ढेर को पूरी तरह निस्तारित कर दिया गया है. इसके साथ ही 12 मीटर ऊंचे कचरे के एक अन्य ढेर का निपटान करने की प्रक्रिया जारी है.

2024 तक गाजीपुर लैंडफिल साइट समतल करने का लक्ष्य

एमसीडी का दावा है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कुछ स्थानों पर कचरे के ढेर की ऊंचाई 12 से 18 मीटर तक कम कर दी गई है. भलस्वा और ओखला लैंडफिल साइट को दिसंबर 2023 तक पूरी तरह समतल कर दिया जाएगा. वहीं, गाजीपुर लैंडफिल साइट को मार्च 2024 तक समतल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

गौरतलब है कि दिल्ली में हर रोज 11000 मीट्रिक टन कचरा निकलता है. दिल्ली नगर निगम के पास इसमें से 8213 मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण करने की क्षमता है, जो प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का 75 % है. निगम 557 टन कचरा प्रतिदिन कम्पोस्टिंग संयंत्रों, 256 टन प्रतिदिन एमआरएफ एवं 7400 टन प्रतिदिन वेस्ट टू एनर्जी संयंत्र की सहायता से निस्तारित करता है जो ओखला, बवाना एवं गाजीपुर में हैं.

वहीं, हर रोज 1700 टन कचरा ओखला लैंडफिल साइट, 2200 टन भलस्वा और 1700 टन कचरा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाता है. वेस्ट टू एनर्जी संयंत्र के अगस्त 2025 तक शुरू होने की संभावना है जिसके बाद ओखला लैंडफिल साइट पर जाने वाले कचरे की मात्रा घटकर 400 से 500 टन प्रतिदिन रह जाएगी. नरेला-बवाना में वेस्ट टू एनर्जी संयंत्र के निर्माण के बाद कचरा निस्तारण बढ़ने की संभावना है. दावा है की दिल्ली नगर निगम सितंबर 2023 तक ओखला के बायो सीएनजी संयंत्र की क्षमता को 300 टन प्रतिदिन तक बढ़ा देगा.

इस तरह से हो रहा है कचरे का निस्तारण

लैंडफिल साइट्स से हर रोज लगभग 1200 मीट्रिक टन आरडीएफ उठाया जा रहा है, जिसमें 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन आरडीएफ जेके सीमेंट उठा रही है और बाकी आरडीएफ चार वेस्ट टू एनर्जी संयंत्रों में इस्तेमाल होता है. अब तक जेके सीमेंट की ओर से लगभग 3359 मीट्रिक टन आरडीएफ उठाया गया है. लैंडफिल साइट्स से 30000 मीट्रिक टन इनर्ट एवं निर्माण एवं विध्वंस कचरा उठाया जा चुका है. अगले दो हफ्तों में 15000 मीट्रिक टन इनर्ट और निर्माण एवं विध्वंस कचरा और उठा लिया जाएगा.

नगर निगम का कहना है कि दिल्ली में कोई भी नई लैंडफिल साइट शुरू करने की जरूरत नहीं है बल्कि निगम मार्च 2024 तक लैंडफिल साइट्स को दिल्ली के मानचित्र से हटाने के प्रयास में है. निगम का कहना है कि दिल्ली में 16 नई लैंडफिल साइट स्थापित करने की भी कोई योजना नहीं हैव. इस तरह की भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑