महापौर द्वारा पूर्व लोकसभा अध्यक्षा की उपस्थिति में एमआईसी सदस्यो से चर्चा महापौर परिषद सदस्य निगम के मंत्रिमंडल का प्रमुख अंग है- श्रीमती ताई
इन्दौर, दिनांक 17 अक्टुबर 2022।
इन्दौर, दिनांक 17 अक्टुबर 2022। पूर्व लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा महाजन व महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम विकास कार्यो की महापौर सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान महापौर परिषद सदस्यो से आवंटित दायित्वो के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महापौर श्री भार्गव द्वारा पूर्व लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा महाजन का शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभापति श्री मुन्नालाल यादव, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र राठौर, श्री अश्विन शुक्ल, श्री निरंजनसिंह चौहान, श्री अभिषेक शर्मा बबलु, श्री जितेन्द्र यादव जीतू, श्री राजेश उदावत, श्री नंदकिशोर पहाडिया, श्री मनीष शर्मा मामा, श्रीमती प्रिया डांगी, श्री राकेश जैन, अपर आयुक्त श्रीमती भव्या मित्तल, श्री अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री श्री राजेन्द्र राठौर, श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, श्री अनुप गोयल, श्री महेश शर्मा, श्री डीआर लोधी, श्री संजीव श्रीवास्तव, श्री पीसी जैन व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि आज बहुत अच्छा लग रहा है, आप सभी के मध्य आकर, जिस प्रकार से केन्द्र व राज्य में मं़ित्रमंडल होता है उसी प्रकार से नगरीय निकायो में महापौर परिषद के सदस्य निगम में महापौर जी के मंत्रिमंडल के सदस्य होते है, एमआईसी द्वारा पारित निर्णयो का शहर विकास में महत्वपूर्ण स्थान होता है, आपके द्वारा जो निर्णय लिये जाते है, उसके परिणाम को भी ध्यान में रखकर कार्य करे। पूर्व लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती महाजन ने एमआईसी सदस्यो से संवाद करते हुए, कहा कि शहर विकास में कभी-कभी कठोर निर्णय लिये जाते है, जो कि भविष्य में शहर के विकास के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होते है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती महाजन द्वारा अपने कार्यकाल के कार्य के संबंध में भी एमआईसी सदस्यो के साथ अनुभव साझा करते हुए, निगम की कार्यप्रणली के संबंध में विसतार से चर्चा की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले