राजनीति से संन्यास पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
कांग्रेस के कद्दावर मगर 75 साल के उम्ररसीदा नेता दिग्विजय सिंह ने बातों ही बातों में कह दिया कि अगले साल 76 का हो जाऊंगा उसके बाद पूरी तरह अध्यात्म में रम जाऊंगा। राजनीति छोड़ दूंगा।
कांग्रेस के कद्दावर मगर 75 साल के उम्ररसीदा नेता दिग्विजय सिंह ने बातों ही बातों में कह दिया कि अगले साल 76 का हो जाऊंगा उसके बाद पूरी तरह अध्यात्म में रम जाऊंगा। राजनीति छोड़ दूंगा। उन्हें ध्यान दिलाया गया कि यह बात आप एक पत्रकार की मौजूदगी में कह रहे हैं और यह बात छप भी सकती है। उन्होंने कहा कोई चिंता नहीं। छापना है छाप दो। बोल दिया सो बोल दिया।
परसों भारत जोड़ो यात्रा का सुबह का सत्र पूरा होने पर लगभग साढ़े दस बजे अन्य पदयात्री जहां छोटे छोटे पलंगों पर थकान उतार रहे थे, वहीं जमीन पर लगे अपने बिस्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूजा में बैठे थे। एक दो अगरबत्तियां कुछ फूल उनके सामने थे और वे अर्ध पद्मासन में बैठे थे। आंखें बंद थीं।
फोटो लेने की कोशिश की तो अन्य पदयात्रियों ने टोक दिया कि ये पूजा की फोटो नहीं लेने देते। उनके एक सहायक ने भी मना किया। चंद मिनट बाद उनकी पूजा संपन्न हो गई। हमें बुला कर बैठाया और खुद के लिए नाश्ता मंगाया। दो सख्त उबले ठंडे हो चुके अंडे और दो घंटे पहले तवे से उतरा सिकुड़ा हुआ ऑमलेट दोने में पहले से रखा था। उनके सहायक ने उन्हे उनका ऑमलेट और उबले अंडे का दोना दिया और हमें कटे हुए फल। दिग्विजय सिंह ने हमसे इजाज़त ली। कहा माफ कीजिए हो सकता है आप लोग शाकाहारी हों। मैं आपके सामने यह अंडा खाऊं तो कोई एतराज़ तो नहीं? जैसे तैसे उन्होंने अपना नाश्ता किया। कोई शिकायत नहीं कि अंडे पत्थर की तरह सख्त और ऑमलेट जमीन की तरह ठंडा क्यों है।
दो बुजुर्ग आए। एक उनमें से कभी ना हारा विधायक था। बताया कि कभी हारा नहीं, मगर मेरी सीट ही रिजर्व हो गई। दिग्विजय सिंह ने बैठे-बैठे ही उन्हें चरण स्पर्श सा कर लिया। वे चले गए।
असल बात यहां से शुरू हुई। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा उनके पास आईं और किसी योगमुद्रा की कोई जानकारी लेने लगीं। दिग्विजय सिंह ने मजाक किया और कहा उपाय बताने के सवा रुपए लगेंगे। फिर कहने लगे हर आदमी का शरीर अलग है। ऐसी कोई योग क्लास सही नहीं हो सकती, जिसमें बहुत भीड़ हो। फिर देवरहा बाबा की बात निकली। साथी संजय वर्मा ने कहा आप तो योग और अध्यात्म के बारे में बहुत जानते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा 75 की आयु हो गई। बहुत साधु, योग गुरुओं के संपर्क में आया। अब अगले साल से राजनीति बंद। पूरी तरह अध्यात्म में रम जाऊंगा। संजय वर्मा ने कहा भी कि यह बात आप एक पत्रकार के सामने बोल रहे हैं। यह तो ब्रेकिंग न्यूज है। कहने लगे बनती है बन जाए ब्रेकिंग न्यूज। बोल दिया सो बोल दिया। संजय वर्मा उनके इंजीनियर कॉलेज के जूनियर निकले। पूछा कि आपने इंजीनियरिंग क्यूं नहीं की?बताने लगे कि एम टेक में सिलेक्शन हो गया था, पर पिताजी की मृत्यु के बाद मां ने बुला लिया। एम टेक कर के भी राजनीति ही करते सो बिना एम टेक किए कर ली।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले