देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

10 फीसदी लुढ़का कच्चे तेल का भाव, 30 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आया

कच्चे तेल के दाम में 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. सोमवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में करीब 10 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है.

Abhishek Raghuvanshi16 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
10 फीसदी लुढ़का कच्चे तेल का भाव, 30 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आया

कच्चे तेल के दाम में 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

सोमवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में करीब 10 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है. कोरोनावायरस (COVID-19) के बढ़ते प्रकोप के चलते ​अब कच्चे तेल का भाव 30 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है.

नई दिल्ली. वैश्विक बाजार में सोमवार को कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. कच्चे तेल के दाम में यह गिरावट मुख्यत: दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस (COVID-19) की वजह ट्रैवल और बिजनेस पर पड़ी मार की वजह से आया है. CNBC ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है. सोमवार को US वेस्ट टेक्सास इं​टरमीडिएट (WTI) क्रुड का भाव 2.29 डॉलर प्रति बैलर घटकर 29.42 डॉलर के स्तर पर आ गया. सोमवार को ही इसके पहले यह करीब 10 फीसदी गिरकर 28.03 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया था.

वहीं, ब्रेंट क्रुड (WTI) का भाव भी 3.68 डॉलर यानी 10.7 फीसदी लुढ़ककर 30.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है. फरवरी 2016 के बाद यह अब तक ब्रेंट क्रुड का न्यूनतम भाव है.

यह भी पढ़ें: कोरोना पर RBI ने उठाए ये दो बड़े कदम, अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती संभव

क्यों घटा कच्चे तेल का भावकोरोनावायरस की वजह से लोग कम ट्रैवल कर रहे हैं. यही कारण है तेल की मांग कम हुई है. इससे कच्चे तेल के दाम पर असर पड़ा हैं.​ डिमांड और स्पलाई की दबाव की वजह से कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है. वहीं, दूसरी तरफ कच्चे तेल का प्रमुख उत्पादक सऊदी अरब ने आउटपुट बढ़ाने के साथ दाम में कटौती की है ताकि एशियाई और यूरोपीय ग्राहकों का सेल्स बढ़ा सके.

भारत ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी
करीब 3 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी (Special Excise Duty) और रोड सेस (Road Cess) बढ़ाने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से यह फैसला लिया गया है.हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आगे भी कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिल सकेगा.

दुनियाभर के स्टॉक मार्केट में गिरावट

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट के बाद भी सोमवार को यूएस मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई. चौतरफा बिकवाली की वजह से यूएस स्टॉक मार्केट में 15 मिनट के​ लिए ट्रेडिंग बंद करनी पड़ी. वहीं, सोमवार भारत समेत लगभग सभी ए​शियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बाजार में प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी क्रमश: 2,713 और 765 अंक टूटकर बंद हुए.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी निवेशकों को नहीं भाया फेड का रेट कट, बाजार में गिरावट के बाद रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 16, 2020, 11:37 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 17 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 17 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 18 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 18 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 19 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 19 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 20 घंटे पहले
पैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 दिन पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 दिन पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 दिन पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहले
↑