इंदौर के कनाडिया पुलिस ने साइलेंसर चोरी करने वाली गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है..पांचवा आरोपी गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करने की घटना क अंजाम देते थे.. आरोपियों ने 30 से ज्यादा गाड़ियों के साइलेंसर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कुबूल किया है…
दरअसल इंदौर की कनाडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मित्र बंधु नगर के पास खाली मैदान में कुछ लोग हथियारबंद बैठे हुए हैं। जोकि क्षेत्र के पास में ही नेक्सा शोरूम पर डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने टीम का गठन कर मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंचों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में गाड़ी के साइलेंसर चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। दरअसल लंबे समय से इंदौर के आसपास गाड़ियों के साइलेंसर की चोरी लगातार सामने आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मुखबिर तंत्र की सूचना पर पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी जुआ और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू , तलवार , घटना में प्रयुक्त किए जाने वाली मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है…
