इंदौर में लगातार जमीन संबंधित धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में सामने आया जहां फरियादी जमीन के नाम पर रुपए लेकर उसे रजिस्ट्री नहीं कराई ना ही रुपए लौटाए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र का है इंदौर ओल्ड पलासिया के रहने वाले फ़रियादी मनीष द्वारा शिकायत दर्ज कराई की कुछ दिन पूर्व उन्होंने राउ स्थित कृषि भूमि का सौदा सुशीला बाई राजपूत नामक महिला से किया था जिसमे फरियादी द्वारा 51 लाख रुपये भी दे दिए गए थे लेकिन तय समय में रजिस्ट्री नहीं कराई गई और ना ही रुपए लौटाए गए परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
