आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बदमाश द्वारा 7 वर्षीय बालिका को घर के बाहर खेलते हुए ले जाया गया और बंद कमरे में चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई परिजनों ने जैसे ही बालिका को ले जाते हुए देखा आरोपी के पीछे भागे लेकिन आरोपी एक घर में छुप गया और उसने बालिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
शुक्रवार को आजाद नगर थाना क्षेत्रकि में रहने वाले सद्दाम नामक एक युवक अपने इलाके में रहने वाली 7 वर्षीय कायरा नामक बालिका को घर के बाहर खेलते समय उठाकर उसे एक कमरे में ले गया घटना के वक्त कायरा के परिवार वालों ने बच्ची को ले जाते हुए देखा और इलाके में शोर मचाया कोई सद्दाम को पकड़ पाता उतनी ही देर में सद्दाम ने कायरा को एक सूने मकान में ले गया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी वहीं घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात हो गया रहवासियों का आक्रोश देखने के बाद पुलिस ने शव को तुरंत एम वाय अस्पताल भिजवाया
