एरोड्रम पुलिस द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश के खिलाफ जून माह में जिला बदर की कार्रवाई की गई थी लेकिन वह जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में घूम रहा था जिससे एरोड्रम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल पहुंचाया गया है।
दरअसल जून माह में एरोड्रम क्षेत्र के कुख्यात बदमाश भूरा उर्फ दीपक कुशवाह पर जून माह में 6 माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं जिसकी अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु इसे जिला बदर किया गया था लेकिन जिला बदर आने के बावजूद वह क्षेत्र में घूम रहा था मुखबिर की सूचना के आधार पर बदमाश को बाठीया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया जिस पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल पहुंचा दिया गया।
