इन्दौर क्राइम ब्रांच द्वारा पिछले दिनों एक नकली एसडीएम को गिरफ्तार कर तेजाजी नगर पुलिस को पूछताछ के लाइट सौंपा था वही सोश्यल मीडिया पर नकली एसडीएम का फोटो वायरल होने के बाद और भी पीड़ित लोग अपनी शिकायत लेकर थाने पहुच रहे है वही एक पीड़ित ने तेजाजी नगर थाने पहुच कर शिकायत दर्ज करवाई है को नकली एसडीएम नीलम पाराशर द्वारा अपने ही परिचित को शादी के प्रोग्राम में जाने के नाम पर सोने के जेवर लेकर फरार हो गई थी जिस पर पीड़ित द्वारा नकली एसडीएम पर एक एफआईआर और दर्ज की गई है वही पकड़ी गई नकली एसडीएम नीलम पाराशर पर
यह दूसरा मामला तेजाजी नगर पुलिस ने दर्ज किया हे इससे पहले एक पीड़ित से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रुपए ऐठ लेने की शिकायत के बाद धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करवाया था वही आने वाले समय मे कई पीड़ित और सामने आने की पुलिस उम्मीद जता रही है फिलहाल नीलम पाराशर से पुलिस और भी धोकाधड़ी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है
