आयकर विभाग की बिल्डिंग से कूद शख्स ने दी जान, नहीं हुई पहचान
देश में सुसाइड के बढ़ते मामले चिंता का सबब बनते जा रहे हैं. अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति के बिल्डिंग की 28वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

देश में सुसाइड के बढ़ते मामले चिंता का सबब बनते जा रहे हैं. अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति के बिल्डिंग की 28वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.
बताया जाता है कि आयकर विभाग की बिल्डिंग से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आयकर विभाग की बिल्डिंग से कूदकर जान देने वाला शख्स आयकर विभाग का ही कर्मचारी भी हो सकता है.
जानकारी के मुताबिक बुधवार को भी आयकर विभाग की बिल्डिंग में आम दिन की ही तरह कामकाज चल रहा था. आयकर विभाग की ओर से सात राज्यों में छापेमारी की खबरों को लेकर विभाग चर्चा में थे. इसी बीच रामलीला मैदान के ठीक सामने सिविक सेंटर में मौजूद आयकर विभाग की बिल्डिंग से कुछ नीचे गिरने की तेज आवाज सुनाई दी.
तेज आवाजा सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े. E2 ब्लॉक की लाइब्रेरी के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा था. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शख्स ने बिल्डिंग की 28वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
मृतक की उम्र तकरीबन 40 साल बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस की टीम मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है. दूसरी तरफ, मृतक के नगर निगम या आयकर विभाग का कर्मचारी होने की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, नगर निगम के अधिकारियों ने ये साफ कर दिया है कि मृतक उनका कर्मचारी नहीं था.
आयकर विभाग के किसी भी अधिकारी ने मृतक को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव मौके पर ही पड़ा था. दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद थी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 4 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 5 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 6 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 11 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 12 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 12 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 14 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले