देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर बनीं:हिंदू-तमिल परिवार से हैं; जॉनसन सरकार में अटर्नी जनरल थीं

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर नियुक्त की गई हैं। वह भारतीय मूल की इकलौती महिला मंत्री हैं जिन्हें ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में जगह दी है।

Abhishek Raghuvanshi7 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर नियुक्त की गई हैं। वह भारतीय मूल की इकलौती महिला मंत्री हैं जिन्हें ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में जगह दी है।

पहले भी इस पद पर भारतीय मूल की महिला मंत्री थीं। बोरिस जॉनसन की सरकार में प्रीति पटेल होम मिनिस्ट्री संभाल रही थीं। उन्होंने लिज के PM बनते ही इस्तीफा दे दिया था। 42 साल की सुएला ब्रेवरमैन नए प्रधानमंत्री के चुनाव की शुरुआत में लिज ट्रस के खिलाफ थीं। दरअसल, PM की रेस में सुएला का भी नाम था, लेकिन रेस से बाहर होने के बाद उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

ब्रिटिश नागरिक हैं ब्रेवरमैन
बोरिस जॉनसन की सरकार में 42 साल की सुएला ब्रेवरमैन अटर्नी जनरल थीं। वे हिंदू-तमिल परिवार से हैं। हालांकि, उनके पेरेंट्स केन्य और मॉरिशस से ब्रिटेन आए थे। सुएला का जन्म 3 अप्रैल 1980 में लंदन में ही हुआ। उनकी परवरिश वेंबले में हुई इसलिए उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।

ब्रेवरमैन ने जुलाई में एक लीडरशीप कैंपेन के लॉन्च वीडियो में अपने माता-पिता के बारे में कहा था- वे ब्रिटेन से प्यार करते थे। उन्हें यहां आशा दिखाई दी थी। उन्हें यहां सुरक्षा मिली। इस देश ने उन्हें मौका दिया। इसलिए मेरा पॉलिटिक्स में करियर बनाने का उद्देश्य साफ है। मैं इस देश में अवसर पैदा करने के लिए काम करुंगी।

ब्रेग्जिट के सपोर्ट में थीं
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेवरमैन को ब्रिटेन में शरण लेने वालों को रवांडा भेजने की सरकारी योजना का जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि, इस योजना को काफी कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वह कंजर्वेटिव पार्टी के ब्रेग्जिट (यूरोप से ब्रिटेन के अलग होने) धड़े की समर्थक रहीं।

ट्रस की कैबिनेट में कौन-कौन
ट्रस की शीर्ष टीम में थेरेसी कॉफे को उप प्रधानमंत्री और क्वासी क्वार्टेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है। जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय सौंपा गया है। वेंडी मॉर्टन को ट्रेजरी की संसदीय मंत्री नियुक्त किया गया है। वह टोरी दल की चीफ व्हिप बन गई हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑