भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे आस्था वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों और वृद्धजनों के साथ मनाया रक्षा बंधन पर्व, खेली अताक्षरी, गाए भजन
दरअसल हर वर्ष की तरह इस बार भी आस्था वृद्धाश्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया जहां महेश दृष्टिहीन सहित अन्य संस्थानों के दिव्यांग बच्चियों और वृद्ध महिलाओं ने कैलाश विजयवर्गीय को रक्षा सूत्र याने के रखी बंधी। दर असल, कैलाश विजयवर्गीय रक्षाबंधन के दिन देश से बाहर अमेरिका में थे , लिहाजा रक्षाबंधन आ जाने के जन्माष्टमी के दिन मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार श्री विजयवर्गीय ने दिव्यांग जनों के साथ अंताक्षरी खेले और भजन भी गाए, इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक रमेश मेंदोला विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे।
