इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने बायपास रोड के आस पास व सुनसान इलाकों में राहगीरों को रोककर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशो को पकड़ने में सफलता हासिल की है बदमाशों से पुलिस ने एक चाकू व एक बिना नंबर की पल्सर मोटर साइकिल बरामद की है।
दरसअल इंदौर की लसूड़िया पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बायपास पर राहगीरों से एक गेंग द्वारा लूटपाट की जा रही है वही 15 अगस्त के दिन फरियादी ट्रक कंटेनर चालक राजनंदन जाधव ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 4 बदमाशों ने नशा करने के लिए अवैध रूप से पैसे की मांग की, फरियादी के द्वारा बदमाशों को रुपए ना देने पर बदमाशों ने फरियादी के साथ चाकू दिखाकर मारपीट की थी जिसकी शिकायत पर लसूड़िया पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर बायपास पर लगाई गई थी वही फरयादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने शाहरुख , शहजाद और फिरोज को बायपास से गिरफ्तार किया है पकडे गए आरोपीयो के कब्जे से पुलिस ने एक चाकू और एक बिना नंबर की पल्सर मोटर साइकिल जब्त की है अब पुलिस आरोपीयो से अन्य लूट की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है..
