खुडेल थाना क्षेत्र में साल 2018 में हुई महिला की हत्या के मामले में फरार दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दरअसल साल 2018 में खुड़ेल क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई थी और उसके शव को बोरे में भरकर डिस्पोज करने का प्रयास किया गया था इस मामले में खुडैल थाना पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी दंपत्ति फरार चल रहे थे जिन पर पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा लगातार इनकी तलाश की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर द्वारा मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपी दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़ाए आरोपियों से हत्या कांड के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही उन्होंने कहां-कहां फरारी काटी इसके संबंध में भी जानकारी ली जा
