केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे इंदौर, कहा – कांग्रेस ढूंढ रही अपना अस्तित्व, निकाय चुनाव के बाद प्रदेश में होगी ट्रिपल इंजिन की सरकार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (union minister jyotiraditya scindia) इंदौर (Indore) में बीजेपी कार्यकर्ताओ में जोश भरने और जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए पहुंचे।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (union minister jyotiraditya scindia) इंदौर (Indore) में बीजेपी कार्यकर्ताओ में जोश भरने और जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए पहुंचे। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर उन्होंने मीडिया से चर्चा कर ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर की जमीन पर कदम रखते ही कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व ढूंढ रही है जबकि हमारी सोच और विचारधारा जनता की प्रगति और विकास के साथ है। वही डबल इंजिन की सरकार अब स्थानीय निकाय चुनावो के साथ अब ट्रिपल इंजिन की सरकार होगी।वही उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच हमेशा सकारात्मक है नकारात्मक नही। दूसरी पार्टियों का जो भी एजेंडा हो हमारा एजेंडा विकास, जनता, सुरक्षा, गरीव कल्याण, सुशासन और अंत्योदय है।
इंदौर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता और नेता निगम चुनाव में दोबारा झंडा गाड़कर रखेंगे। उन्होंने कहा कि ये झंडा केवल बीजेपी का नही है ये इंदौर की जनता का झंडा है। ये झंडा इंदौर के इतिहास, संस्कृति और भविष्य का झंडा है। इस झंडे के आधार पर बीजेपी का एक – एक कार्यकर्ता इंदौर में विकास और प्रगति के लिए सदैव संकल्पित रहता है। आज हमें ये ही संकल्प लेना है कि इंदौर को हमे बहुत आगे ले जाना है। हमारी विचारधारा और पहचान मिनी मुंबई के रूप में पर आने वाले दशकों में मेरे दिल मे एक चाहत है कि हम मुंबई से भी आगे जाए।
उन्होंने कहा कि ये इसलिए नही कि मुंबई के साथ कोई प्रतियोगिता की भावना मेरे मन मे है। मुंबई में मैं 18 साल रहा हूँ और मुंबई के लिए मेरे मन मे सम्मान है लेकिन इंदौर में बहुत क्षमताएं है और हमे इंदौर को आगे ले जाना है। सरकार की अनेक योजनाएं हमारे जनप्रतिनिधि इंदौर में लागू कर रहे है। उन्होंने कहा मेयर प्रत्याशी सहित हर वार्ड के प्रत्याशी को जीताना हमारा लक्ष्य है ताकि हम तन, मन से इंदौर का विकास कर सके।
इंदौर पहुँचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के रणजी ट्रॉफी का विजेता बनने पर कप्तान सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से हमारा ये ही लक्ष्य था और युवा क्रिकेटरो ने ये कर दिखाया। उन्होंने मध्यप्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित को जीत का सेहरा पहनाते हुए कहा कि 23 साल पहले जब वो मध्यप्रदेश के कप्तान थे तो उन्होंने रणजी फायनल में टीम को जगह दिलाई थी और अब जब वो कोच बने तो उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए विजेता का खिताब दिलाया। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर संजय जगदाले, अभिलाष खांडेकर,अमिताभ विजयवर्गीय और एमपी टीम के कप्तान को शुभकामनाएं दी।
इधर, महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी इतिहास रच विकास की नई इबारत लिखेगी। वही उदयपुर मर्डर कांड को लेकर उन्होंने कहा को ऐसे मामले कतई बर्दाश्त नही किये जायेंगे और ऐसे हत्यारो को धरती पर रहने का ही हक नही है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 5 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले