ग्वालियर पुलिस ने घर के सामने चारपाई पर बैठकर मोबाइल से आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेवाज को पकड़ा
? पकड़े गये सटोरिया के पास से मिला 66 लाख से अधिक का हिसाब-किताव मिला।
? पकड़े गये सटोरिया के पास से मिला 66 लाख से अधिक का हिसाब-किताव मिला।
? पकड़े गये सटोरिया के अलावा आईडी उपलब्ध कराने वाले दो खाईवाजों के खिलाफ पुलिस ने की घारा 109 भादवि की कार्यवाही
ग्वालियर 22.05.2022- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 21.05.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र स्थित गली नं. 1, करौली माता, महलगांव ग्वालियर में एक व्यक्ति अपने घर के वाहर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान गली नं. 1, करौली माता, महलगांव में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा महलगांव की गली नं. 1 में जाकर देखा तो एक लड़का अपने घर के सामने चारपाई पर बैठकर मोबाइल से आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। पुलिस टीम को देखकर चारपाई पर बैठे लड़के द्वारा भागने का प्रयास किया गया। जिसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वह मुम्बई इण्डियन व दिल्ली केपिटल की टीम के बीच चल रहे मैच पर रॉयल777 वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिया के पास से पुलिस टीम को एक वीवो कम्पनी का मोबाइल मिला, जिसमें ऑनलाईन सट्टे की वेबसाईट खुली हुई मिली। जप्त किये गये मोबाइल में पुलिस को 66 लाख 76 हजार 805 रूपये का हिसाब-किताब मिला है। पकड़े गये सटोरिया ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मुझे आईडी लश्कर तथा मुरार क्षेत्र में रहने वाले दो खाईवाजों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस टीम द्वारा आईडी उपलब्ध कराने वाले उक्त दोनों खाईवाजों की तलाश की जा रही है। थाना विश्वविद्यालय पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये सटोरिया तथा आईडी उपलब्ध कराने वाले इसके दोनों खाईवाजों के खिलाफ अप0क्र0 223/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- एक वीवो कम्पनी का मोबाइल कीमती 15 हजार रूपये का जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. संतोष मिश्रा थाना विश्वविद्यालय टीम- सउनि दिनेश तोमर, आरक्षक विकास सिंह, पवन झा, म.आर. नेहा साहू क्राईम ब्रांच टीम- प्र.आर. मनोज एस., आरक्षक राहुल यादव, रामवीर सगर की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 घंटे पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले