
ग्वालियर। 21.05.2022। बेहट जिला ग्वालियर निवासी फरियादी द्वारा दिनांक 20.05.2022 को डायल-100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गयी कि वह अपनी सरसों का सौदा करने मुरार आया था। सौदा पक्का होने के उपरांत मिले 01 लाख 95 हजार रूपये लेकर वह अपने घर बेहट वापस जा रहा था, तभी बारादरी चौराहे पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसकी सारी रकम लूट ली गई है। फरियादी कि रिपोर्ट पर से डायल-100 में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा उक्त लूट की घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा उक्त लूट की बारदात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया को थाना बल की टीम को उक्त लूट की बारदात का खुलासा कर संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरी0 शैलेन्द्र भागर्व द्वारा फरियादी की शिकायत पर से मय पुलिस बल के फरियादी द्वारा बताये गये लूट की बारदात के घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज को चैक किया गया। दौराने जांच पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि फरियादी द्वारा बताई गई लूट की घटना दिनांक 20.05.2022 के सांय 04ः15 बजे की है तथा फुटेज में आये तथ्यों के आधार पर फरियादी से पुनः पूछताछ करने पर उसने बताया कि बारादरी चौराहे पर सवारी बैठाने के ऊपर रामअवतार गुर्जर से झगड़ा हो गया था। जिस पर से मैने अपने एक साथी के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से मेरे साथ लूट किये जाने की झूठी शिकायत डायल-100 में की गई थी। फरियादी की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा उसके साथी के घर से लूटी गई रकम 01 लाख 95 हजार रूपये को बरामद कर लिया गया। इस प्रकार थाना मुरार पुलिस की तत्परता से लूट की झूठी बारदात का खुलासा किया गया।
जप्त मशरूकाः 01 लाख 95 हजार रूपये नगद।
सराहनीय भूमिका:- उक्त मामले के खुलासे में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेंद्र भार्गव, आरक्षक पंकज तोमर, नीरज यादव, योगेंद्र गुर्जर, योगेंद्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है।

