
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मालवा प्रांत का प्रशिक्षण वर्ग 6, 7, 8 मई 2022 को हींकारगिरी इंदौर पर संपन्न हुआ, जिसमें मालवा प्रांत के अधिकांश जिलों से 70 प्रशिक्षणार्थी एवं पांच शिक्षिका बहनों ने जिसमें विभाग ,जिला एवं प्रखंड स्तर तक की दायित्व वान बहने एवं नई बहनों ने भाग लिया।

केंद्र की योजना अनुसार पूरे वर्ग का संचालन हुआ।वर्ग में योग प्राणायाम ,बौद्धिक, चर्चा, अभ्यास, कृति, समता एवं खेल, सत्संग के सत्रों के साथ बहनों ने संगठन की पद्धति को समझ कर संगठन विस्तार हेतु दृढ़ निश्चय लिया। वर्ग का उद्घाटन साध्वी प्रज्ञा दीदी उज्जैन द्वारा किया गया।

मालवा प्रांत के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मातृ शक्ति की केंद्रीय सह संयोजिका सरोज दीदी सोनी, भोपाल क्षेत्रीय मंत्री राजेश जी तिवारी , मातृशक्ति क्षेत्रीय संयोजिका सुनीता दीदी गर्ग, विश्व हिन्दू परिषद प्रांत अध्यक्ष महेंद्र जी गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री नंद दास जी दंडोतिया, प्रांत मंत्री सोहन जी विश्वकर्मा, प्रांत सह मंत्री विनोद जी शर्मा, दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका पिंकी दीदी पवार का मार्ग दर्शन बहनों को मिला।

वही सीता नवमी का उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया जिसमें वर्ग में शामिल छोटी बहनों को राम एवं सीता के रूप में दिखाया गया, सुंदर रंगोली बनाई गई एवं मां सीता के भजनों का आनंद लिया।

