दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक पति ने अपनी पत्नी को ट्रिपल तलाक दे दिया। सिर्फ तीन शब्दों ने 9 साल के रिश्तों को चकनाचूर कर दिया। अब पीड़ित महिला ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।
दरअसल, जूना कसेरा बाखल में रहने वाली गजाला बी का निकाह महू के रहने वाले अनीश मंसूरी से करीब 9 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उससे दहेज में कार की मांग कर रहे थे, जब वह मांग पूरी नहीं कर सकी तो पति ने तीन बार तलाक कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने सदर बाजार थाने में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
