देश की बात, आपके शहर से
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में महू में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में महू में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल की कार्रवाई, 5 अवैध ढाबे एवं एक अहाते को हटाया बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं गैस सिलेंडर किये जब्त कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत पर महू क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

Abhishek Raghuvanshi5 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल की कार्रवाई, 5 अवैध ढाबे एवं एक अहाते को हटाया

बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं गैस सिलेंडर किये जब्त

तस्वीरों में खबर5 फोटो

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत पर महू क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब बिक्री एवं अहातों की शिकायत मिलने पर एसडीएम श्री राकेश परमार के मार्गदर्शन में प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान लगभग पाँच अवैध ढाबों एवं एक अहाते को जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। अभियान के दौरान मौके से अवैध शराब का जखीरा जब्त किया गया तथा अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों को भी कब्जे में लिया गया। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अभियान का नेतृत्व एसडीएम श्री राकेश परमार एवं तहसीलदार श्री विवेक सोनी ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री राधावल्लभ धाकड़, श्री अनिल मेहता, श्री दिलीप द्विवेदी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री महादेव मुवेल सहित राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों का अमला उपस्थित रहा।
प्रशासन को जनसुनवाई में बालाजी धाम कॉलोनी के रहवासियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि कॉलोनी के मध्य लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित होने से क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटाया और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेइंदौर में देर रात बिजासन माता मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई चाकू के साथ 6 संदिग्ध पकड़ेNewsइंदौर में देर रात बिजासन माता मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई चाकू के साथ 6 संदिग्ध पकड़े 21 दिन पहलेगांधी भवन में चिंटू चौकसे की पत्रकार वार्ता भागीरथपुरा जलकांड पर चिंटू चौकसे ने उठाए सवालNewsगांधी भवन में चिंटू चौकसे की पत्रकार वार्ता भागीरथपुरा जलकांड पर चिंटू चौकसे ने उठाए सवाल 25 दिन पहलेइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्तNewsइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्त 26 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 31 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 31 दिन पहलेइंदौर में अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा अवैध शराब के खिलाफ नाइट चेकिंग अभियान तेजNewsइंदौर में अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा अवैध शराब के खिलाफ नाइट चेकिंग अभियान तेज 33 दिन पहले
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 13 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 13 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 दिन पहले
↑