शाहीन बाग में अवैध निर्माण हटाने के फैसले के खिलाफ SC पहुंची CPM, अगले हफ्ते शुरू होनी है कार्रवाई
दक्षिण दिल्ली के शाहीनबाग में अवैध निर्माण कर बसाई गई बस्तियों को हटाने और ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

दक्षिण दिल्ली के शाहीनबाग में अवैध निर्माण कर बसाई गई बस्तियों को हटाने और ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम प्राधिकरण झुग्गी बस्तियां ढहाने की योजना बना चुके हैं. अगले हफ्ते में उस पर अमल होने वाला है.
याचिका में यह भी उल्लेख है कि चार मई को संगम विहार में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया था. अब सोमवार तक ओखला शाहीन बाग में भी ऐसा ही करने का ऐलान किया है. दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने आने वाले हफ्ते में तोड़फोड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन को नोटिस भेजा है
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से शाहीन बाग में अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माणों पर 9 मई को बुलडोजर चलाया जाएगा. 20 अप्रैल को दिल्ली के बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) और उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के मेयर को चिट्ठी लिखी थी. इसमें उन्होंने रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों के अवैध निर्माण को हटाने की मांग की थी.
दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने एक मीटिंग के बाद बताया था कि सरकारी जमीन, सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण को हटाने का प्लान तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया था कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने से पहले लोगों को नोटिस दिया जाएगा.
शाहीन बाग के अलावा कहां-कहां चलेगा बुलडोजर
– 9 मईः शाहीन बाग मेन रोड (जी-ब्लॉक) और जसोला कनल से कालिंदी कुंज पार्क तक.
– 10 मईः न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के गुरुद्वारा रोड पर बौद्ध धर्म मंदिर और उसके आसपास. – 11 मईः लोधी कॉलोनी के मेहर चंद मार्केट, साईं बाबा मंदिर के पास और जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के आसपास.
– 12 मईः धीरसेन मार्क, इस्कॉन मंदिर रोड, कालका देवी मार्ग और उसके आसपास.
– 13 मईः खड्डा कॉलोनी और उसके आसपास.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 39 मिनट पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 12 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 12 घंटे पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 15 घंटे पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 15 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 15 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 17 घंटे पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 18 घंटे पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 19 घंटे पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 20 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 21 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले