अमित शाह का बंगाल दौरा:भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, घर के पास लटका मिला; पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से कुछ घंटे पहले एक भाजपा कार्यकर्ता का शव उसके घर के पास एक सूनसान बिल्डिंग में लटका मिला।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से कुछ घंटे पहले एक भाजपा कार्यकर्ता का शव उसके घर के पास एक सूनसान बिल्डिंग में लटका मिला। मृतक अर्जुन चौरसिया उत्तरी कोलकाता में रहता था और वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष था। उन्हें अमित शाह के स्वागत में निकाली जाने वाली बाइक रैली का नेतृत्व करना था।
अमित शाह आज दोपहर अर्जुन चौरसिया के घर जाएंगे। भाजपा की बंगाल इकाई ने कहा- पिछले साल 57 भाजपा कार्यकर्ताओं का नरसंहार किया गया था। मानवता का गला घोंट दिया गया है। इन सबके पीछे तृणमूल कांग्रेस है।।
बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया- अर्जुन चौरसिया की हत्या तृणमूल शैली में की गई और फांसी दी गई। यह न केवल निचले स्तर के टीएमसी नेता हैं जो इस घटना में शामिल हैं, बल्कि शीर्ष नेतृत्व भी शामिल है। वहीं, तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने कहा- हमारे खिलाफ आरोप निराधार हैं। पुलिस को मामले की जांच करने दें।

कूच बिहार में BSF जवानों से मिलने पहुंच शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कूचबिहार जिले में BSF जवानों से मिले। वहां तीन बीघा कॉरिडोर में एक पौधा लगाया और BSF अधिकारियों के साथ बैठक की। वे यहां पर बांग्लादेश से सटे इलाकों का निरीक्षण भी करेंगे। शाह यूनेस्को के एक कार्यक्रम के भी भाग लेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कोलकाता में मीटिंग कर फीडबैक लेंगे।
इससे पहले, बंगाल दौरे के पहले दिन अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। सिलीगुड़ी में एक सभा के दौरान शाह ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में जो हिंसा हुई उसके बाद ह्यूमन राइट कमीशन ने भी माना कि बंगाल में कानून का राज नहीं है, बल्कि यहां जो सत्ता में है, उनकी इच्छा का राज है।
CAA लागू होगा, मगर कोरोना के बाद
अमित शाह ने बंगाल में एक बार फिर दोहराया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी के लोग CAA को लेकर लगातार गुमराह कर रहे हैं। कोरोना के बाद इसे लागू किया जाएगा। बंगाल से घुसपैठ को खत्म करेंगे।
शाह के सामने उठी उत्तर बंगाल को अलग करने की मांग
गृह मंत्री अमित शाह की बंगाल रैली में उत्तर बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग उठी। भाजपा के दो विधायकों ने दावा किया कि राज्य के उत्तरी हिस्सा विकास से वंचित है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन और डबग्राम-फुलबारी विधायक शिखा चटर्जी ने केंद्र शासित प्रदेश के पक्ष में बात की।
बीजेपी नेताओं की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 2 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 3 घंटे पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 4 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 4 घंटे पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 4 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 5 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 11 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 12 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 12 घंटे पहले
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 1 दिन पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 1 दिन पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 1 दिन पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले