देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

व्हाइट हाउस को मिली नई प्रेस सचिव:कैराइन जीन-पियरे 13 मई को संभालेंगी कमान, लंबे समय से हैं बाइडेन की सलाहकार

कैराइन जीन-पियरे व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव होंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी घोषणा की। वे 13 मई को कमान संभालेंगी। जेन साकी के बाद कैराइन जीन-पियरे प्रेस सचिव की भूमिका निभाएंगी।

Abhishek Raghuvanshi6 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कैराइन जीन-पियरे व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव होंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी घोषणा की। वे 13 मई को कमान संभालेंगी। जेन साकी के बाद कैराइन जीन-पियरे प्रेस सचिव की भूमिका निभाएंगी। फिलहाल वह साकी की सहायक के रूप में भी काम करेंगी।

व्हाइट हाउस में शीर्ष प्रवक्ता के रूप में सेवा देने वाली पहली अश्वेत महिला और LGBTQ महिला बन गईं हैं।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
जीन-पियरे का जन्म फ्रांस के मार्टीनिक में हुआ था। उनके पिता टैक्सी ड्राइवर थे। जीन ने अपनी पढ़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।जेन साकी ने कहा- मैं अपनी दोस्त और सहयोगी जीन को अगला प्रेस सचिव बनने की बधाई देती हूं।

राष्ट्रपति बाइडेन ने की घोषणा
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कैराइन जीन-पियरे व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी। उन्होंने बताया कि कैराइन के पास न केवल इस कठिन काम के लिए अनुभव और प्रतिभा है, बल्कि वह अमेरिकी लोगों और बाइडेन-हैरिस प्रशासन के बीच कम्यूनिकेशन मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा- जिल और मैं लंबे समय से कैराइन को जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। वह मेरे और इस प्रशासन के लिए एक मजबूत आवाज होंगी।

कैराइन जीन-पियरे के करियर पर एक नजर
44 साल की जीन-पियरे अभी व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव के रूप में काम कर रही हैं। वे उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की चीफ ऑफ स्टाफ भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति बराक ओबामा के इलेक्शन कैंपेन और 2012 में बाइडेन के इलेक्शन कैंपेन में अहम भूमिका निभाई थी। इसके पहले जीन-पियरे पहले लिबरल एडवोकेसी ग्रुप MoveOn.org की चीफ पब्लिक अफेयर ऑफिसर के रूप में काम किया। वे NBC और MSNBC की पॉलिटिक एनालिस्ट भी थीं।

जेन साकी की जगह लेंगी

जीन-पियरे व्हाइट हाउस की शीर्ष प्रवक्ता जेन साकी की जगह लेंगी। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जेन साकी ने कहा कि पियरे इस भूमिका में काम करने वाली पहली अश्वेत महिला और एलजीबीटी समुदाय की महिला होंगी। यह बेहतरीन है। वह यह दिखाएंगी कि जब आप बड़े सपने देखते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 3 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 3 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 4 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 4 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 5 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 5 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 5 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 6 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले
↑