देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 8 बार पढ़ी गई

अमित शाह का बंगाल दौरा:भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, घर के पास लटका मिला; पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से कुछ घंटे पहले एक भाजपा कार्यकर्ता का शव उसके घर के पास एक सूनसान बिल्डिंग में लटका मिला।

Abhishek Raghuvanshi6 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से कुछ घंटे पहले एक भाजपा कार्यकर्ता का शव उसके घर के पास एक सूनसान बिल्डिंग में लटका मिला। मृतक अर्जुन चौरसिया उत्तरी कोलकाता में रहता था और वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष था। उन्हें अमित शाह के स्वागत में निकाली जाने वाली बाइक रैली का नेतृत्व करना था।

अमित शाह आज दोपहर अर्जुन चौरसिया के घर जाएंगे। भाजपा की बंगाल इकाई ने कहा- पिछले साल 57 भाजपा कार्यकर्ताओं का नरसंहार किया गया था। मानवता का गला घोंट दिया गया है। इन सबके पीछे तृणमूल कांग्रेस है।।

बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया- अर्जुन चौरसिया की हत्या तृणमूल शैली में की गई और फांसी दी गई। यह न केवल निचले स्तर के टीएमसी नेता हैं जो इस घटना में शामिल हैं, बल्कि शीर्ष नेतृत्व भी शामिल है। वहीं, तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने कहा- हमारे खिलाफ आरोप निराधार हैं। पुलिस को मामले की जांच करने दें।

BSF के तीन बीघा कॉरिडोर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पौधरोपण भी किया।
BSF के तीन बीघा कॉरिडोर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पौधरोपण भी किया।

कूच बिहार में BSF जवानों से मिलने पहुंच शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कूचबिहार जिले में BSF जवानों से मिले। वहां तीन बीघा कॉरिडोर में एक पौधा लगाया और BSF अधिकारियों के साथ बैठक की। वे यहां पर बांग्लादेश से सटे इलाकों का निरीक्षण भी करेंगे। शाह यूनेस्को के एक कार्यक्रम के भी भाग लेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कोलकाता में मीटिंग कर फीडबैक लेंगे।

इससे पहले, बंगाल दौरे के पहले दिन अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। सिलीगुड़ी में एक सभा के दौरान शाह ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में जो हिंसा हुई उसके बाद ह्यूमन राइट कमीशन ने भी माना कि बंगाल में कानून का राज नहीं है, बल्कि यहां जो सत्ता में है, उनकी इच्छा का राज है।

CAA लागू होगा, मगर कोरोना के बाद
अमित शाह ने बंगाल में एक बार फिर दोहराया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी के लोग CAA को लेकर लगातार गुमराह कर रहे हैं। कोरोना के बाद इसे लागू किया जाएगा। बंगाल से घुसपैठ को खत्म करेंगे।

शाह के सामने उठी उत्तर बंगाल को अलग करने की मांग
गृह मंत्री अमित शाह की बंगाल रैली में उत्तर बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग उठी। भाजपा के दो विधायकों ने दावा किया कि राज्य के उत्तरी हिस्सा विकास से वंचित है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन और डबग्राम-फुलबारी विधायक शिखा चटर्जी ने केंद्र शासित प्रदेश के पक्ष में बात की।

बीजेपी नेताओं की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 2 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 2 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 3 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 3 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 4 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 4 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 4 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 5 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले
↑