इंदौर के जाने-माने कालोनाइजर विजय अग्रवाल ईडी की गिरफ्त में , एक लाख , दस हजार करोड़ के हवाला आरोपी नरेश जैन से मिली लिंक
इंदौर के जाने-माने कालोनाइजर और एम्पायर समूह के कर्ताधर्ता विजय अग्रवाल को ईडी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दो दिन से उनसे ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ चल रही है।
इंदौर के जाने-माने कालोनाइजर और एम्पायर समूह के कर्ताधर्ता विजय अग्रवाल को ईडी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दो दिन से उनसे ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ चल रही है। पिछले दिनों चर्चित हवाला कारोबारी नरेश जैन को ईडी ने ही गिरफ्तार किया था और की गई पूछताछ में उसका इंदौरी लिंक भी निकला और उसी सिलसिले में ईडी ने विजय अग्रवाल को दो दिन पहले अपनी हिरासत में ले लिया। दरअसल, नरेश जैन इंदौर के चिराग सहित कई कालोनाइजरों का फाइनेंसर भी रहा है और कुछ प्रोजेक्ट उसकी कम्पनियों की जमीनों पर भी किए गए हैं, जिसमें एक प्रोजेक्ट भौंरासला का भी शामिल है , जिसमें अनूप कटारिया के साथ 64 करोड़ की धोखाधड़ी की गई . कनक रेसीडेंसी के नाम से यहाँ भूखण्ड बेच डाले और अब रजिस्ट्री पर रोक लगी है . वहीं सूत्रों के मुताबिक बायपास स्थित सिल्वर स्प्रिंग के पास द वाइल्ड फ्लॉवर कॉलोनी भी नरेश जैन की जमीन पर ही विजय अग्रवाल द्वारा विकसित की गई है । नरेश जैन का दाउत ग्रुप से भी कनेक्शन मिला है। वहीं आने वाले दिनों में संभव है कि इंदौर के कुछ अन्य कालोनाइजर भी ईडी की चपेट में आ सकते हैं। अनूप कटारिया ने तो कुछ समय पूर्व बाकायदा नरेश जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर बाणगंगा थाने में दर्ज भी करवाई थी और इस मामले में दो लोग गिरफ्तार होकर फिलहाल जेल में भी बंद हैं। विजय अग्रवाल के बारे में भी अभी तक ईडी ने कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है मगर सूत्रों ने चल रही कार्यवाही की पुष्टि की है , इंदौर के जमीनी कारोबारियों में इस घटना को लेकर खासी हलचल है . ये भी महत्वपूर्ण है कि नरेश जैन फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन उसका हवाला सहित अन्य कारोबार बदस्तूर जारी है . इंदौर के ही योजना 78 स्थित बंगले से उसका दफ्तर चलता है , उसके बेटे को कुछ समय पहले दुबई पुलिस ने ड्रग के मामले में गिरफ्तार किया था , जो वही जेल में बंद भी है ,यानी बाप तिहाड़ में तो बेटा दुबई जेल में बंद है . नरेश जैन पर एक लाख , दस हजार करोड़ के हवाला घोटाले के आरोप लगे है और उसके सभी कनेक्शनों की जांच की जा रही है .

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले