
★ वर्ष 2019 में भूमाफिया अभियान में थाना चंदन नगर पर दर्ज अपराधों में फरार था भूमाफिया अकबर
★ आरोपी ने क्षेत्र में केशव नगर और लक्ष्मी नगर जैसी अवैध कालोनियों में प्लॉट के नाम पर लोगों से की थी धोखाधड़ी।
इंदौर -दिनांक 25 फरवरी 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में भूमाफिया और अपराधों में फरार आरोपियों को पकड़ने एवं उन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -4 डॉ. प्रशांत चौबे को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आवश्यक कार्यवाही हेतु सहायक पुलिस आयुक्त श्री बी.पी.एस. परिहार अनुभाग अन्नपूर्णा द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा वर्ष 2019 से फरार चल रहे भूमाफिया अकबर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 25.02.2022 को चंदन नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना चंदन नगर के अपराधों में लंबे समय से फरार भूमाफिया अकबर पिता रजाक निवासी ओल्ड राज मोहल्ला इंदौर अपने घर आया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी द्वारा टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई तथा भूमाफिया अकबर पिता रजाक निवासी ओल्ड राज मोहल्ला को पकड़ा। आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर थाना लाया गया है ।थाने पर आरोपी अकबर से विस्तृत पूछताछ जारी है बाद पूछताछ व कार्यवाही के न्यायालय पेश किया जाएगा ।
गौरतलब है कि भूमाफिया जफर और अकबर ने मिलकर थाना चंदन नगर क्षेत्र में केशव नगर और लक्ष्मी नगर अवैध कालोनियां काटी थीं जिन पर नगर निगम इंदौर के द्वारा थाना चंदन नगर पर वर्ष 2019 में अपराध धारा 292 ग, 292 घ नगर निगम अधिनियम, 420, 467, 468, 471भादवि के दर्ज किए गए थे जिसमें आरोपी अकबर तभी से फरार चल रहा था। थाने पर आरोपी अकबर से विस्तृत पूछताछ जारी है बाद पूछताछ व कार्यवाही के न्यायालय पेश किया जाएगा ।
उक्त आरोपी की तलाश हेतु काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था भूमाफिया अकबर को पकड़ने पर पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर द्वारा 2000रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई है जिसके परिणामस्वरूप उक्त आरोपी भूमाफिया अकबर को पकडा गया है ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना चन्दन नगर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, उप निरीक्षक विशाल यादव, प्रआर पंकज सांवरिया, प्रआर अभिषेक सिंह पंवार की सराहनीय भूमिका रही ।

