मीडिया सीरीज सीजन 11 का बेहतरीन आगाज – मीडिया की 16 टीमो के बीच हो रही चोको व छक्कों की बारिश
इंदौर : इंदौर महानगर के पहले पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र जितने कुशल और बेहतर पुलिस अधिकारी हैं, उतने ही बेहतर खिलाड़ी भी हैं। यूं तो वे टेनिस खेलने में खास रुचि रखते हैं पर अन्य खेलों में भी उनकी पकड़ कम नहीं है।
इंदौर : इंदौर महानगर के पहले पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र जितने कुशल और बेहतर पुलिस अधिकारी हैं, उतने ही बेहतर खिलाड़ी भी हैं। यूं तो वे टेनिस खेलने में खास रुचि रखते हैं पर अन्य खेलों में भी उनकी पकड़ कम नहीं है। गुरुवार से देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित मैदान पर प्रारम्भ हुई मीडिया क्रिकेट सीरीज सीजन- 11 में मुख्य अतिथि के बतौर शिरकत करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर श्री मिश्र ने बल्ला भी हाथ में थामा। उन्होंने मैदान के चारों ओर जोरदार शॉट खेले और क्रिकेट में भी अपने सिद्धहस्त होने का नजारा पेश किया।
लगातार 11 वर्षों से क्रिकेट सीरीज का आयोजन, श्रेष्ठ टीम भावना का परिचायक।
इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने लगातार 11 वर्षों से मीडिया के साथियों के लिए के लिए क्रिकेट स्पर्धा आयोजित करने पर आयोजक दीपक कर्दम और उनके साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्पर्धा श्रेष्ठ टीम भावना का परिचायक है। श्री मिश्र ने कहा कि इस स्पर्धा के माध्यम से तमाम मीडियाकर्मी एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, यह खुशी की बात है।
पहले दिन खेले गए चार मैच।
मीडिया सीरीज सीजन-11 के तहत पहले दिन गुरुवार को 4 मैच खेले गए। पहले मैच में एमपी न्यूज़ ने पिछले वर्ष की विजेता डीजियाना न्यूज़ को 8 विकेट से पराजित किया। दूसरा मैच इंदौर समाचार ने क्राइम न्यूज़ को 36 रन से हराकर जीता। तीसरे मैच में एसजेएमसी ने रेड टीवी को 10 विकेट से मात दी। गुरुवार को खेले गए चौथे और अंतिम मैच में प्रभात किरण ने खबर मप्र को 94 रन से करारी शिकस्त दी। प्रभात किरण ने पहले खेलते हुए 6 ओवरों में 163 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जवाब में खबर मप्र की टीम 79 रन ही बना सकी। पहले दिन खेले गए सभी मैचों का आंखों देखा हाल इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने पेश किया। स्कोरर की जिम्मेदारी संदीप कोटिया ने निभाई।
स्पर्धा का औपचारिक शुभारम्भ एसीपी राजेश हिंगणकर, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और एसआर टाइम के प्रबंध संपादक सुनील जोशी के आतिथ्य में हुआ। उन्होंने स्पर्धा के शुभारंभ के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
स्पर्धा के आयोजक, इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि चार दिवसीय मीडिया सीरीज सीजन – 11 में 16 मीडिया संस्थानों की टीमें भाग ले रहीं हैं। टेनिस बॉल से नॉकआउट पद्धति से खेली जा रही इस स्पर्धा में प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के साथ हारने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया जा रहा है। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। स्पर्धा के प्रायोजक कौटिल्य एकेडमी, मोयरा सरिया, डीजियाना न्यूज़, भव्य दर्पण, शांति न्यूज़, टाइम न्यूज़, वर्दीवाला. इन, खबर मप्र- छत्तीसगढ़ और मातरम इंडिया हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले